India’s stunning win: भारतीय टीम ने गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन की बदौलत अफगानिस्तान को एकमात्र टेस्ट के तीसरे ही दिन पारी और 300 रनों से हराया. भारत की टेस्ट में पारी के लिहाज से यह सबसे बड़ी जीत है. भारत के लिए इस मैच में मानव सुथार ने शानदार प्रदर्शन किया. मानव ने इस मैच से ही टेस्ट में डेब्यू किया है. भारत ने पहली पारी आठ विकेट पर 564 रन बनाकर घोषित की थी और अफगानिस्तान की पहली पारी तीसरे दिन 152 रन पर ऑलआउट की. भारत को इस तरह 412 रनों की बढ़त हासिल हुई और टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को फॉलोऑन दिया. अफगानिस्तान की दूसरी पारी में बल्लेबाजी बेहद खराब रही और टीम 112 रन ही बना सकी. अफगानिस्तान ने दूसरी पारी में नौ विकेट गंवाए थे, लेकिन अशरफ बल्लेबाजी के लिए नहीं उतरे.
यह भी पढ़ें: राज्यसभा चुनाव : आजसू को सुदेश के फैसले का इंतजार, विधायक तिवारी महतो ने कहा कि मैं प्रस्तावक नहीं बना हूं

तीसरे दिन ही भारत को मिली जीत
भारत की टेस्ट में पारी के अंतर से यह सबसे बड़ी जीत है। भारतीय टीम ने महज तीसरे ही दिन एकमात्र टेस्ट अपने नाम कर लिया. भारत और अफगानिस्तान के बीच यह मैच विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा नहीं था, लिहाजा टीम को डब्ल्यूटीसी की अंक तालिका में कोई फायदा नहीं होगा. भारत के लिए इस मैच में डेब्यू करने वाले बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज मानव सुथार ने शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने पहली पारी में छह विकेट लिए और दूसरी पारी में एक विकेट चटकाए. दूसरी पारी में भारत के लिए वाशिंगटन सुंदर ने चार विकेट झटके, जबकि कुलदीप यादव को तीन विकेट मिले. सिराज भी एक विकेट लेने में सफल रहे.

अफगानिस्तान की बल्लेबाजी बेहद खराब रही
पहली पारी में जहां रहमत शाह एकमात्र बल्लेबाज थे जिन्होंने अर्धशतक लगाया, वहीं दूसरी पारी में कोई बल्लेबाज 50 रन नहीं बना सका. टीम की बल्लेबाजी इस कदर खराब रही कि दूसरी पारी में सिर्फ तीन बल्लेबाज ही दहाई अंक तक पहुंच सके. अफगानिस्तान के लिए दूसरी पारी में सेदिकुल्लाह अटल ने सबसे ज्यादा 42 रन बनाए. दोनों टीमों के बीच अब 13 जून से तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी.

यह भी पढ़ें: झारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, 14 जून तक बारिश, वज्रपात और तेज हवाओं का अलर्ट
स्कोरकार्ड
भारत- 564/8 पारी घोषित
अफगानिस्तान- 152 और 112 रन
