अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस: मेहनत और हक की कहानी

NewsWave Desk: 1 मई को दुनियाभर में मजदूर दिवस मनाया जाता है. यह छुट्टी किसी राजा या सरकार ने नहीं दी, बल्कि...

NewsWave Desk: 1 मई को दुनियाभर में मजदूर दिवस मनाया जाता है. यह छुट्टी किसी राजा या सरकार ने नहीं दी, बल्कि मजदूरों ने अपने संघर्ष और बलिदान से पाई है.

शुरुआत कैसे हुई?

1886 में अमेरिका के शिकागो शहर में मजदूर बहुत लंबे समय तक, मुश्किल हालत में काम करते थे. उनकी मांग थी 8 घंटे काम, 8 घंटे आराम और 8 घंटे अपने लिए. 1 मई 1886 को लाखों मजदूरों ने हड़ताल की. इसके बाद ‘हेमार्केट’ नामक जगह पर प्रदर्शन के दौरान हिंसा हुई, जिसमें कई मजदूर मारे गए .

इससे क्या बदला?

इस घटना के बाद दुनिया भर में मजदूरों के लिए कानून बदले. अब 8 घंटे काम का नियम बना और काम के हालात भी बेहतर हुए. मजदूरों को उनके अधिकार मिले.

लाल झंडे का मतलब क्या है?

शिकागो की घटना में मजदूरों के बलिदान की याद में 1 मई को लाल झंडा फहराया जाता है. यह झंडा मजदूरों की एकजुटता और उनके संघर्ष का प्रतीक है.

कैसे मनाते हैं मजदूर दिवस?

दुनिया के अलग-अलग देशों में इस दिन रैलियां, सभाएं और कार्यक्रम होते हैं. लोग मजदूरों के योगदान और अधिकारों को याद करते हैं.

मजदूर दिवस हमें याद दिलाता है कि मेहनत करने वालों का सम्मान जरूरी है और सभी को बराबरी और इंसाफ मिलना चाहिए.

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *