Click Here
Click Here
Click Here

बोकारो वेतन घोटाला: एसआईटी की टीम ने एसपी ऑफिस में पोस्टेड एक पुलिसकर्मी को पकड़ा

बोकारो/रांची: झारखंड के बहुचर्चित बोकारो ट्रेजरी घोटाले (फर्जी वेतन निकासी मामला) में अपराध अनुसंधान विभाग (सीआईडी) ने एक और बड़ी कार्रवाई की...

बोकारो/रांची: झारखंड के बहुचर्चित बोकारो ट्रेजरी घोटाले (फर्जी वेतन निकासी मामला) में अपराध अनुसंधान विभाग (सीआईडी) ने एक और बड़ी कार्रवाई की है. इस मामले की जांच कर रही सीआईडी की टीम ने बोकारो एसपी कार्यालय के अकाउंट सेक्शन में तैनात महिला काजल मंडल को हिरासत में लिया है.

हिरासत में लेने के बाद सीआईडी की टीम आरोपी को पूछताछ के लिए रांची ले गई है. उल्लेखनीय है कि बोकारो ट्रेजरी से करोड़ों रुपये की अवैध निकासी का मामला सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन और सरकारी महकमों में हड़कंप मच गया था। जांच के दौरान यह पाया गया कि ट्रेजरी के अधिकारियों और पुलिस विभाग के कुछ कर्मचारियों की मिलीभगत से फर्जी पुलिसकर्मियों और कर्मियों के नाम पर वेतन की निकासी की जा रही थी. इस मामले में अबतक दस करोड़ रूपया के मनी ट्रेल का पता चला है.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *