Click Here
Click Here
Click Here

बोकारो वेतन घोटाला: SIT ने एसपी ऑफिस में तैनात पुलिसकर्मी को पकड़ा

Bokaro/Ranchi: झारखंड के बहुचर्चित बोकारो ट्रेजरी घोटाले (फर्जी वेतन निकासी मामला) में अपराध अनुसंधान विभाग (सीआईडी) ने एक और बड़ी कार्रवाई की...

Bokaro/Ranchi: झारखंड के बहुचर्चित बोकारो ट्रेजरी घोटाले (फर्जी वेतन निकासी मामला) में अपराध अनुसंधान विभाग (सीआईडी) ने एक और बड़ी कार्रवाई की है. इस मामले की जांच कर रही सीआईडी टीम ने बोकारो एसपी कार्यालय के अकाउंट सेक्शन में तैनात महिला काजल मंडल को हिरासत में लिया है.

पूछताछ के लिए रांची ले जाया गया

हिरासत में लेने के बाद सीआईडी टीम आरोपी को पूछताछ के लिए रांची ले गई है.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

करोड़ों की फर्जी निकासी से मचा हड़कंप

उल्लेखनीय है कि बोकारो ट्रेजरी से करोड़ों रुपये की अवैध निकासी का मामला सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन और सरकारी विभागों में हड़कंप मच गया था.

Also Read: JPSC परीक्षाओं में गड़बड़ी पर राज्यपाल सख्त, जांच के आदेश

मिलीभगत से हो रही थी फर्जी वेतन निकासी

जांच के दौरान यह पाया गया कि ट्रेजरी के अधिकारियों और पुलिस विभाग के कुछ कर्मचारियों की मिलीभगत से फर्जी पुलिसकर्मियों और अन्य कर्मियों के नाम पर वेतन निकासी की जा रही थी.

मनी ट्रेल की जांच जारी

इस मामले में अब तक करीब दस करोड़ रुपये के मनी ट्रेल का पता चल चुका है और जांच आगे बढ़ाई जा रही है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *