Click Here
Click Here

जनगणना 2027 के लिए स्वगणना कार्यक्रम शुरू, मोबाइल से खुद भर सकेंगे जानकारी

Simdega: जिले के नगर भवन में भारत की जनगणना 2027 को लेकर स्वगणना कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत की गई. कार्यक्रम का उद्घाटन...

Simdega: जिले के नगर भवन में भारत की जनगणना 2027 को लेकर स्वगणना कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत की गई. कार्यक्रम का उद्घाटन विधायक भूषण वाड़ा, उपायुक्त कंचन सिंह, पुलिस अधीक्षक श्रीकांत एस खोटरे, नगर परिषद अध्यक्ष ओलिवर लकड़ा और उपाध्यक्ष दीपक अग्रवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया.

डिजिटल प्रक्रिया की शुरुआत

इस मौके पर उपायुक्त ने कंप्यूटर के माध्यम से स्वगणना प्रक्रिया का शुभारंभ किया. अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान तय अवधि तक चलेगा, जिसमें लोग अपने मोबाइल फोन से घर बैठे ही मकान और परिवार की जानकारी ऑनलाइन भर सकेंगे.

add1

Also Read: एसिड अटैक और दिव्यांगों के मामलों की सुनवाई के लिए 6 महीने की समय सीमा तय

गणना कार्य में मिलेगी सहूलियत

बताया गया कि इस प्रक्रिया से बाद में घर-घर सर्वे के लिए आने वाले गणना कर्मियों को डेटा इकट्ठा करने में काफी आसानी होगी.

लोगों से भागीदारी की अपील

उपायुक्त ने नागरिकों से अपील की कि वे अधिक से अधिक इस डिजिटल प्रक्रिया में भाग लें, ताकि सिमडेगा जिला जनगणना कार्य में आगे रह सके.

जनप्रतिनिधियों ने किया प्रोत्साहित

विधायक सहित अन्य अधिकारियों ने खुद अपने मोबाइल से स्वगणना कर लोगों को प्रेरित किया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, कर्मचारी और आम नागरिक मौजूद रहे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *