ग्रीक सलाद: स्वाद, सेहत और ताजगी का अनोखा संगम

NewsWave Desk: ग्रीक सलाद एक ऐसा हेल्दी और स्वादिष्ट सलाद है, जिसे सब्ज़ियों के शौकीनों को जरूर आजमाना चाहिए. इस सलाद में...

NewsWave Desk: ग्रीक सलाद एक ऐसा हेल्दी और स्वादिष्ट सलाद है, जिसे सब्ज़ियों के शौकीनों को जरूर आजमाना चाहिए. इस सलाद में ताजगी से भरपूर लेट्यूस, टमाटर, ककड़ी, प्याज़, ऑलिव और खास फेटा चीज का उपयोग किया जाता है, जो इसके स्वाद को और भी खास बना देता है.

ड्रेसिंग के लिए इस्तेमाल होता है ऑलिव ऑयल, नींबू का रस, नमक और काली मिर्च.

सामग्री: ड्रेसिंग के लिए

  • 4 बड़े चम्मच ऑलिव ऑयल
  • 4 बड़े चम्मच नींबू का रस
  • स्वादानुसार नमक और काली मिर्च पाउडर

सलाद के लिए

  • 1 कप लेट्यूस (धोकर टुकड़ों में काट लें)
  • 2 टमाटर (काट लें)
  • 1 ककड़ी (काट लें)
  • 1 लाल प्याज (पतला काट लें)
  • 1/2 कप ऑलिव
  • 100 ग्राम फेटा चीज़ (क्रम्बल कर लें)
  • 2 टहनी पार्सले (काट लें)

बनाने की विधि

  1. सबसे पहले लेट्यूस को अच्छे से धोकर बडे़ टुकड़ों में काट लें.
  2. टमाटर, ककड़ी, प्याज, ऑलिव और पार्सले को भी काटकर तैयार रखें.
  3. एक बड़े बाउल में सारी सब्ज़ियां, नमक और काली मिर्च डालें और अच्छी तरह मिला लें.
  4. ड्रेसिंग के लिए अलग बाउल में ऑलिव ऑयल, नींबू का रस, नमक और काली मिर्च मिलाएं.
  5. इस ड्रेसिंग को सलाद में डालकर मिलाएं. ऊपर से फेटा चीज़ छिड़कें और फिर से हल्के से मिक्स करें.
  6. सलाद को तुरंत परोसें.

ग्रीक सलाद न सिर्फ स्वादिष्ट है, बल्कि सेहत के लिए भी बेहतरीन विकल्प है. आप इसे पार्टी, डिनर या लंच में कभी भी सर्व कर सकते हैं.

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *