IPL 2026: रोहित शर्मा के बिना मुंबई इंडियंस की ओपनिंग कौन संभालेगा? दो खिलाड़ियों में जबरदस्त मुकाबला

  Sports Desk: मुंबई इंडियंस के स्टार ओपनर Rohit Sharma को Royal Challengers Bengaluru के खिलाफ मैच के दौरान हैमस्ट्रिंग में चोट...

 

Sports Desk: मुंबई इंडियंस के स्टार ओपनर Rohit Sharma को Royal Challengers Bengaluru के खिलाफ मैच के दौरान हैमस्ट्रिंग में चोट लग गई थी. इसी वजह से खबर है कि वह टीम के अगले दो मुकाबलों में नहीं खेल पाएंगे. पांच बार की आईपीएल चैंपियन Mumbai Indians का अगला मैच गुरुवार को वानखेड़े स्टेडियम में Punjab Kings के खिलाफ खेला जाएगा.

लगातार हार से जूझ रही है मुंबई इंडियंस

मुंबई इंडियंस की टीम इस समय खराब फॉर्म से जूझ रही है. मौजूदा सीजन में पहला मैच जीतने के बाद टीम की लय बिगड़ गई और उसे लगातार तीन हार का सामना करना पड़ा. Hardik Pandya की कप्तानी वाली यह टीम IPL 2026 की अंक तालिका में फिलहाल 9वें स्थान पर है. चार मैचों में टीम को सिर्फ एक जीत मिली है, जबकि तीन मुकाबलों में उसे हार झेलनी पड़ी है.

किसके बीच होगी टक्कर?

रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में गुरुवार को मैदान में उतरने वाली मुंबई इंडियंस के लिए यह देखना दिलचस्प होगा कि रेयान रिकलटन के साथ ओपनिंग कौन करेगा. फिलहाल टीम में इस स्थान को लेकर दो खिलाड़ियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा है. नमन धीर और Suryakumar Yadav में से किसी एक को पारी की शुरुआत करने की जिम्मेदारी मिल सकती है.

जहीर खान ने बताए दोनों खिलाड़ी मजबूत विकल्प

भारत के पूर्व तेज गेंदबाज Zaheer Khan ने कहा है कि नमन धीर और सूर्यकुमार यादव, दोनों रोहित शर्मा की जगह ओपनिंग कर सकते हैं. उन्होंने बताया कि अगर रोहित चोट की वजह से नहीं खेलते हैं, तो नमन धीर को मौका मिल सकता है. वहीं सूर्यकुमार यादव भी पहले ओपनिंग कर चुके हैं, इसलिए वे भी एक मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं.

जहीर खान ने यह भी कहा कि अगर मुंबई इंडियंस रोहित शर्मा की जगह किसी विदेशी खिलाड़ी को ओपनिंग में उतारती है, तो टीम को गेंदबाजी में समझौता करना पड़ सकता है. गौरतलब है कि रोहित शर्मा ने IPL 2026 में अब तक 4 मैचों में 165.05 के स्ट्राइक रेट से 137 रन बनाए हैं. वहीं RCB के खिलाफ मुकाबले में वह 19 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हो गए थे.

नमन और सूर्या का प्रदर्शन

रोहित शर्मा की जगह ओपनिंग के दो बड़े दावेदार नमन धीर और सूर्यकुमार यादव का अब तक का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है. नमन धीर ने IPL 2026 में 4 मैचों में सिर्फ 59 रन बनाए हैं, जबकि सूर्या ने 4 मुकाबलों में एक अर्धशतक के साथ कुल 106 रन बनाए हैं.

किस पर जताएंगे भरोसा

अब देखना दिलचस्प होगा कि हार्दिक पांड्या पंजाब के खिलाफ मैच में ओपनिंग के लिए किस खिलाड़ी पर भरोसा जताते हैं.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *