News Wave Desk : एक बार फिर से ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट पर अपनी दांवेदारी ठोंकते हुए चेतावनी जारी है. चेतावनी होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले जहाजों को दी गयी है. जिसमें कहा गया है कि व्यापारिक और नौसैनिक दोनों प्रकार के जहाजों को होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने के लिये जहाजरानी प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करना है. नहीं तो इसके गंभीर परिणाम हो सकते है.

आईआरजीसी की अनुमति जरूरी
तेहरान की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि होर्मुज जलडमरूमध्य का प्रबंधन पूरी तरह से ईरान के सशस्त्र बलों द्वारा किया जाता है. जोर देते हुए कहा सभी जहाजों, वाणिज्यिक पोतों और टैंकरों को निर्धारित मार्ग से ही यात्रा करनी है. इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर IRGC नौसेना से अनुमति प्राप्त करनी होगी. इन नियमों का उल्लंघन करने से टैंकरों की सुरक्षा को गंभीर रूप से खतरे में डाल सकता है.
कतर जहाजों से टैक्स वसूलने के खिलाफ
सिंगापुर में आयेाजित सुरक्षा शिखर सम्मेलन में कतर के उप प्रधानमंत्री शेख सउद बिन अब्दुल रहमान अल थानी ने कहा है कि दोहा और उसके सहयोगी अनिश्चितकालीन टैक्स के खिलाफ बने हुए हैं. कतर और खाड़ी के साझेदारों ने कहा है कि टैरिफ लगाने से उपभोक्ता प्रभावित होंगे हालांकि सुझाव भी दिया गया है कि खास परिस्थितियों में अस्थायी वित्तीय समाधान पर बातचीत की जा सकती है.
ALSO READ : झारखंड : रिटायर हुए 1994 बैच के 5 वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, साथियों ने दी विदाई
