झारखंड : रिटायर हुए 1994 बैच के 5 वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, साथियों ने दी विदाई

Ranchi : झारखंड राज्य के 1994 बैच के पांच वरिष्ठ पुलिस अधिकारी आज औपचारिक रूप से रिटायर हो गए. रिटायर होने वाले...

Ranchi :  झारखंड राज्य के 1994 बैच के पांच वरिष्ठ पुलिस अधिकारी आज औपचारिक रूप से रिटायर हो गए. रिटायर होने वाले अधिकारियों में पुलिस उपाधीक्षक रतिभान सिंह, सुधीर प्रसाद साहू, अजय कुमार और पुलिस निरीक्षक मनोज कुमार गुप्ता एवं फ्रांसिस जेवियर बाड़ा शामिल हैं. इस अवसर पर उनके बैचमेट्स और सहकर्मियों ने सभी अधिकारियों को भावभीनी विदाई दी हैं और उनके लंबे एवं समर्पित सेवाकाल की सराहना की.

सुखद और स्वास्थय जीवन की दी शुभकामनाएं

साथियों ने कहा कि इन अधिकारियों ने अपने कार्यकाल के दौरान कानून व्यवस्था बनाएं रखने में महत्वपूर्ण योगदान दिया. अपनी कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और सेवा भाव से पुलिस विभाग की गरिमा को बढ़ाया. 1994 बैच की ओर से सभी सेवानिवृत्त अधिकारियों को उनके सुखद एवं स्वस्थ जीवन के लिए शुभकामनाएं दी गयी. वक्ताओं ने उनके उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थय एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए कहा कि रिटायरमेंट जीवन का एक नया अध्याय है. जिसमें वे अपने अनुभवों का उपयोग समाजहित में कर सकते हैं. इस मौके पर कई जगहों में भावुक माहौल भी देखने को मिला. जहां सहकर्मियों ने अधिकारियों के योगदान को याद किया.

 

ALSO READ : चतरा के इटखोरी में प्रतिबंधित पशु के तीन कटे हुए सिर बरामद, लोगों में आक्रोश, सड़क जाम

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *