RANCHI: Jharkhand Academic Council ने कक्षा 8वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है. इस साल भी झारखंड के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है. पूरे राज्य का कुल पास प्रतिशत 93.31% दर्ज किया गया है.
रांची ने मारी बाजी
रांची जिला 96.80% सफलता दर के साथ पूरे राज्य में पहले स्थान पर रहा. इसके अलावा कोडरमा और हजारीबाग जैसे जिले भी बेहतर प्रदर्शन करते हुए टॉप जिलों में शामिल रहे.
छात्राओं का बेहतर प्रदर्शन
इस बार भी छात्राओं ने छात्रों से बेहतर प्रदर्शन किया है. जहां छात्राओं का पास प्रतिशत 93.70% रहा, वहीं छात्रों का प्रतिशत 92.89% दर्ज किया गया. इससे साफ है कि बेटियां लगातार आगे बढ़ रही हैं.
पिछले साल से हल्की गिरावट
हालांकि, इस साल का रिजल्ट पिछले वर्ष के 94.46% के मुकाबले थोड़ा कम रहा है. इसके बावजूद 5 लाख से ज्यादा छात्रों में से 4,81,647 विद्यार्थियों का सफल होना राज्य की शिक्षा व्यवस्था के लिए सकारात्मक संकेत माना जा रहा है.
ALSO READ: DA बढ़ोतरी में देरी से बढ़ी कर्मचारियों की चिंता, जल्द फैसले की मांग तेज
