Click Here
Click Here
Click Here

JAC : रिजल्ट से असंतुष्ट छात्रों को मौका, 16 मई से शुरू होगी स्क्रूटनी, जानें क्या है प्रोसेस

Ranchi : झारखंड अधिविद्य परिषद् ( JAC ) ने मैट्रिक और इंटरमीडिएट ( विज्ञान, वाणिज्य, कला ) परीक्षा 2026 के परिणाम जारी...

Ranchi : झारखंड अधिविद्य परिषद् ( JAC ) ने मैट्रिक और इंटरमीडिएट ( विज्ञान, वाणिज्य, कला ) परीक्षा 2026 के परिणाम जारी होने के बाद अब उन छात्रों को एक अवसर दिया है, जो अपने प्राप्तांकों से खुश नहीं हैं. परिषद ने स्क्रूटनी (पुनरीक्षण) के लिए आधिकारिक अधिसूचना (विज्ञप्ति संख्या- 31/2026) जारी कर दी है.

आवेदन की तिथि और प्रक्रिया

अगर आपको लगता है कि अंक कम मिले हैं, तो आप 16 से 26 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन केवल जैक की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे. ऑफलाइन आवेदन या तय तिथि के बाद मिलने वाले अनुरोधों को सीधे रद्द कर दिया जाएगा.

कितनी लगेगी फीस

स्क्रूटनी के लिए प्रति विषय शुल्क निर्धारित किया गया है, जिसका भुगतान केवल ऑनलाइन मोड में होगा.
माध्यमिक (मैट्रिक): 500 रुपए प्रति विषय
इंटरमीडिएट: 800 रुपए प्रति विषय

क्या आपके नंबर बढ़ेंगे, समझें नियम

बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि स्क्रूटनी का मतलब पुनर्मूल्यांकन नहीं है. इसमें केवल तीन मुख्य बिंदुओं पर सुधार किया जाएगा. यदि उत्तरपुस्तिका के अंदर मिले अंक मुख्य पृष्ठ पर नहीं जुड़े हैं. यदि कोई उत्तर बिना चेक किए छूट गया हो. यदि अंकों के योग में कोई गलती हो.

जैक का छात्रों से आग्रह

बोर्ड ने छात्रों को आगाह किया है कि स्क्रूटनी में अंक बढ़ने की संभावना कम रहती है. इसलिए, जो छात्र अनुत्तीर्ण हो गए हैं, वे स्क्रूटनी के रिजल्ट का इंतज़ार किए बिना ही संपूरक परीक्षा 2026 या वार्षिक परीक्षा 2027 के लिए फॉर्म भर दें, ताकि उनका साल खराब न हो. स्क्रूटनी की सुविधा केवल सैद्धांतिक विषयों के लिए है. प्रैक्टिकल या इंटरनल असेसमेंट के अंकों में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा.

 

ALSO READ : गिरफ्तारी के बाद वारंटी ने झपटा पुलिस वैन का स्टेयरिंग, अनियंत्रित होकर पलटी गाड़ी, 5 पुलिसकर्मी घायल

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *