कराईकेला में तीन दिवसीय बैसाखी मेले का भव्य आगाज, धूमधाम से निकली मथुरा यात्रा घट

Chakradharpur: कराईकेला क्षेत्र के प्रसिद्ध सांस्कृतिक और धार्मिक केंद्र कराईकेला में मंगलवार से तीन दिवसीय बैसाखी मेले का शुभारंभ उत्साह और हर्षोल्लास...

Chakradharpur: कराईकेला क्षेत्र के प्रसिद्ध सांस्कृतिक और धार्मिक केंद्र कराईकेला में मंगलवार से तीन दिवसीय बैसाखी मेले का शुभारंभ उत्साह और हर्षोल्लास के साथ हुआ. मेले के पहले दिन पारंपरिक मथुरा यात्रा घट निकाली गई, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय ग्रामीण शामिल हुए.

भक्तिमय माहौल में निकली मथुरा यात्रा

पूजा के उद्घाटन अवसर पर मंगलवार को मथुरा यात्रा का आयोजन किया गया. गाजे-बाजे और पारंपरिक वाद्ययंत्रों की थाप पर निकली इस यात्रा ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय कर दिया. श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह के साथ कराईकेला क्षेत्र भ्रमण में हिस्सा लिया. इस दौरान जगह-जगह लोगों ने मथुरा यात्रा घट की पूजा-अर्चना की. पुजारी चमटु मिश्रा ने विधिवत रूप से पूजा संपन्न कराई.

ALSO READ: JAC : रिजल्ट से असंतुष्ट छात्रों को मौका, 16 मई से शुरू होगी स्क्रूटनी, जानें क्या है प्रोसेस

लोक संस्कृति और मेले का आकर्षण बना केंद्र

मेले के दौरान क्षेत्र की लोक कला और संस्कृति का प्रदर्शन किया जा रहा है. तीन दिनों तक चलने वाले इस उत्सव में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई है. मेले में दूर-दराज से आए व्यापारियों ने अपनी दुकानें लगाई हैं. बच्चों के लिए झूले, खिलौने और स्थानीय व्यंजनों के स्टॉल आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं.

आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि बैसाखी मेला इस क्षेत्र की पुरानी परंपरा है, जो आपसी भाईचारे और खुशहाली का प्रतीक है. मेले में सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय प्रशासन और वॉलिंटियर्स की तैनाती की गई है. समिति ने क्षेत्र के सभी नागरिकों से सपरिवार मेले में शामिल होकर आनंद लेने की अपील की है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *