जमशेदपुर: अंतरराज्यीय गांजा तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, 3 तस्कर गिरफ्तार, 9.2 किलो गांजा, 31 हजार नकद और बाइक बरामद, पुरुलिया-बेको नेटवर्क का खुलासा

Jamshedpur: जमशेदपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अंतरराज्यीय गांजा तस्करी गिरोह का बड़ा खुलासा करते हुए 3 तस्करों को गिरफ्तार...

Jamshedpur: Inter-state marijuana smuggling gang busted, 3 smugglers arrested, 9.2 kg marijuana, 31,000 rupees in cash and a bike recovered, Purulia-Beko network exposed.

Jamshedpur: जमशेदपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अंतरराज्यीय गांजा तस्करी गिरोह का बड़ा खुलासा करते हुए 3 तस्करों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उनके पास से 9.2 किलोग्राम गांजा, 31 हजार 360 रुपये नकद, एक मोटरसाइकिल, डिजिटल तराजू और 2 मोबाइल फोन बरामद किए हैं. वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एमजीएम थाना पुलिस ने बेको गांव में छापेमारी की. इस दौरान पुलिस ने मंतोष महतो उर्फ बुधू महतो को गिरफ्तार किया. वह पूर्वी सिंहभूम जिले का रहने वाला है.उसके घर से 7.2 किलोग्राम गांजा, 6 हजार 400 रुपये नकद और एक डिजिटल इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद हुआ. पूछताछ में मंतोष ने बताया कि वह पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले से गांजा लाकर बेको में छिपाता था और आसपास के इलाकों में इसकी बिक्री करता था.

बाइक सवार 2 तस्कर भी धराए

मंतोष की निशानदेही पर पुलिस को पता चला कि बंदवान से दो तस्कर गांजा लेकर उसके घर आ रहे हैं. इसके बाद पुलिस ने बेको से छोटाबांकी जाने वाले मार्ग पर जाल बिछाया.मोटरसाइकिल से आ रहे दोनों तस्करों को रोककर तलाशी ली गई तो उनके पास से 2 किलोग्राम गांजा और गांजा बिक्री के 24 हजार 960 रुपये नकद बरामद हुए. दोनों आरोपी पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले के निवासी हैं.

बरामद सामान

कुल मिलाकर पुलिस ने इस कार्रवाई में

– 9.2 किलोग्राम गांजा
– 31 हजार 360 रुपये नकद
– 1 मोटरसाइकिल
– 1 डिजिटल इलेक्ट्रॉनिक तराजू
– 1 जियो कीपैड फोन और 1 टचस्क्रीन मोबाइल जब्त किया है.

एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज

एमजीएम थाना में तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह एक अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क है. पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य तस्करों और खरीददारों की तलाश में छापेमारी कर रही है.

ALSO READ : छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के पास गहरा दबाव सक्रिय, झारखंड में अगले कुछ दिनों तक झमाझम बारिश का अलर्ट

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *