Ranchi/Dhanbad: धनबाद पुलिस ने पिछले महीने पांच सौ से अधिक लंबित मामलों की चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की है. यह धनबाद पुलिस की पुराने मामलों के निपटारे की दिशा में एक बड़ी सफलता है.
509 मामलों में चार्जशीट
धनबाद पुलिस ने जून महीने में कुल 509 पुराने मामलों की चार्जशीट सिविल कोर्ट, धनबाद में दाखिल कर दी है. एसएसपी प्रभात कुमार की मॉनिटरिंग और कड़े दिशा-निर्देशों के कारण वर्षों से लंबित पड़े इन कांडों का तेजी से निष्पादन संभव हो सका है.

Also Read:रांची: प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह, प्रेमी ने युवती की हत्या कर बालू में दफनाया शव
विशेष अभियान चलाया गया
इसके लिए पुलिस की ओर से एक विशेष अभियान चलाया गया था, जिसके तहत पुलिस अधिकारियों ने दिन-रात काम करके फाइलों को आगे बढ़ाया.
पुराने मामलों का भी हुआ निष्पादन
इस अभियान की सबसे खास बात यह रही कि इसमें दशकों पुराने कई ऐसे जटिल मामले भी शामिल थे, जिनकी जांच लंबे समय से अटकी हुई थी.
अब सुनवाई का रास्ता साफ
चार्जशीट दाखिल होने के बाद अब इन मामलों में अदालती सुनवाई का रास्ता साफ हो गया है. पुलिस प्रशासन का दावा है कि इस कदम से पीड़ितों को जल्द न्याय मिल सकेगा और कानूनी प्रक्रिया में अब किसी भी तरह की देरी नहीं होगी.


