Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

लातेहार : भगेया पंचायत में नया सर्वे में गलत नाम दर्ज होने से सरकारी जमीन पर कब्जा, ग्रामीणों में भारी आक्रोश

Latehar/Balumath: बालूमाथ प्रखंड के भगेया पंचायत स्थित हल्का संख्या 11, मौजा भगेया, नया खाता संख्या 41, प्लॉट संख्या 319 से जुड़ा एक...

Latehar/Balumath: बालूमाथ प्रखंड के भगेया पंचायत स्थित हल्का संख्या 11, मौजा भगेया, नया खाता संख्या 41, प्लॉट संख्या 319 से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है. ग्रामीणों के अनुसार उक्त भूमि पुराने अभिलेखों एवं कागजात के अनुसार बिहार सरकार की जमीन रही है, जिस पर वर्षों से पंचायत भवन एवं दुर्गा मंडप निर्मित है. यह जमीन सार्वजनिक उपयोग में लाया जाता रहा है. बताया जा रहा है कि नए सर्वे में कथित रूप से गलत नाम दर्ज हो जाने के कारण कुछ लोगों द्वारा सरकारी भूमि पर कब्जा करने की कोशिश की जा रही है. आरोप है कि जगदेव मुंडा एवं अन्य लोगों द्वारा उक्त जमीन पर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जबरन निर्माण कार्य कराया जा रहा है, जिससे ग्रामीणों में भारी नाराजगी व्याप्त है.

यह भी पढ़ें : ट्रेजरी स्कैम : आइएएस अमिताभ कौशल की नेतृत्व में बनी जांच समिति ने हजारीबाग प्रशासन से मांगा 15 साल का लेखा-जोखा

जन आंदोलन की दी गयी चेतावनी

ग्रामीणों का कहना है कि जिस भूमि पर पंचायत भवन एवं धार्मिक स्थल पहले से मौजूद है, उस जमीन पर निजी निर्माण कराया जाना न केवल सरकारी संपत्ति पर अतिक्रमण है, बल्कि ग्राम समाज की भावनाओं को भी ठेस पहुंचाने वाला है. लोगों ने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर निर्माण कार्य पर रोक लगाने, जमीन की निष्पक्ष जांच कराने तथा दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है. स्थानीय लोगों ने कहा कि यदि समय रहते प्रशासन ने संज्ञान नहीं लिया तो यह मामला बड़ा जनआंदोलन का रूप ले सकता है. ग्रामीणों ने उपायुक्त लातेहार, अंचलाधिकारी बालूमाथ और संबंधित विभागों से अविलंब कार्रवाई की अपील की है.

यह भी पढ़ें : रांची : सामुदायिक भवन में तालाबंदी पर बवाल, कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी

ग्रामीणों की मांग

– सरकारी जमीन की तत्काल मापी एवं जांच हो.
– अवैध निर्माण कार्य पर तुरंत रोक लगे.
– गलत सर्वे एंट्री को सुधार किया जाए
– दोषी अधिकारियों एवं कब्जाधारियों पर कार्रवाई हो.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *