चतरा पुलिस का नशा तस्करों पर प्रहार: एसपी अनिमेष नैथानी ने किया खुलासा, तस्कर गिरफ्तार

Chatra : चतरा जिले में अफीम के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल की है. ईटखोरी...

Chatra : चतरा जिले में अफीम के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल की है. ईटखोरी थाना पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अफीम बरामद की है. इस कार्रवाई में न केवल नशीले पदार्थ की बरामदगी हुई है, बल्कि तस्करी में इस्तेमाल की जा रही लग्जरी कार और एक तस्कर को भी दबोचा गया है. चतरा एसपी अनिमेष नैथानी ने खुद प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस पूरे मामले का खुलासा किया.

सफेद रंग की बलेनो कार में अवैध अफीम

नशा मुक्त चतरा अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी को एक पुख्ता गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी. सूचना के मुताबिक, चतरा की ओर से एक सफेद रंग की बलेनो कार में अवैध अफीम की एक बड़ी खेप ईटखोरी की तरफ ले जाई जा रही थी. इस सूचना की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने तत्काल मुख्यालय पुलिस उपाधीक्षक (DSP) अमिता लकड़ा के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी टीम का गठन किया.

चतरा मुख्य मार्ग पर मोर्चा संभाला, चलाया अभियान

गठित टीम ने बिना वक्त गंवाए ईटखोरी-चतरा मुख्य मार्ग पर मोर्चा संभाला. पुलिस ने बक्सा पुल के पास सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया. इसी दौरान चतरा की तरफ से आती हुई एक संदिग्ध सफेद बलेनो कार (नंबर JH02BJ-5997) को पुलिस ने रुकने का इशारा किया. पुलिस को देखकर कार चालक ने भागने की कोशिश की, लेकिन मुस्तैद जवानों ने घेराबंदी कर उसे धर दबोचा. कार की तलाशी लेने पर पुलिस की टीम दंग रह गई. गाड़ी के भीतर से कुल 2 किलो 28 ग्राम अर्धगीला अफीम जैसा भूरा गाढ़ा पदार्थ बरामद हुआ. अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस अफीम की अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये आंकी जा रही है.

ALSO READ : जमानत मिल जाना निर्दोष होने का प्रमाण नहीं : बाबूलाल मरांडी

मौके से गिरफ्तार तस्कर की पहचान चतरा सदर थाना क्षेत्र के लिपदा गांव निवासी विकास कुमार (पिता- स्व. प्रमोद साव) के रूप में हुई है. पुलिस ने अफीम के साथ-साथ तस्करी में प्रयुक्त बलेनो कार और एक रियलमी कंपनी का मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया है.  इस मामले में ईटखोरी थाना में कांड संख्या 62/26 दर्ज किया गया है. आरोपी पर एनडीपीएस (NDPS) एक्ट की विभिन्न धाराओं (18(e)/28/29) के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है.

की जाएगी कड़ी कार्रवाई

एसपी अनिमेष नैथानी ने बताया कि इस गिरोह के अन्य सहयोगियों और अफीम के मुख्य खरीदारों की पहचान की जा रही है. उनके विरुद्ध भी जल्द ही छापेमारी कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. इस सफल छापेमारी टीम में ईटखोरी थाना प्रभारी अभिषेक कुमार सिंह, सअनि पंकज कुमार, दुखीराम महतो, ओमप्रकाश यादव और जयपाल उरांव समेत जिला पुलिस के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे. चतरा पुलिस की इस कार्रवाई से नशा माफियाओं में हड़कंप मच गया है. पुलिस का कहना है कि जिले में अफीम की खेती और तस्करी को जड़ से मिटाने तक यह अभियान जारी रहेगा.

ALSO READ : झारखंड: वेतन मद में करोड़ों की फर्जी निकासी मामले में ईडी ने दर्ज किया ECIR

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *