जामताड़ा: 10 रक्तवीरों ने बचाई जिंदगी की उम्मीद, रक्तदान शिविर में दिखी मानवता की मिसाल

Jamtara: मारवाड़ी युवा मंच, जामताड़ा शाखा एवं मारवाड़ी युवा मंच समृद्धि जामताड़ा शाखा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में...

स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में रक्तदान करते रक्तवीर
स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में रक्तदान करते रक्तवीर

Jamtara: मारवाड़ी युवा मंच, जामताड़ा शाखा एवं मारवाड़ी युवा मंच समृद्धि जामताड़ा शाखा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में समाजसेवा और मानवता की अनूठी मिसाल देखने को मिली. शिविर में 10 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवन की उम्मीद जगाई. रक्तदान करने वालों में विशाल कुमार, नूपुर बर्नवाल, शालिनी गुटगुटिया, संजीव कुमार भैद्य, अलका अग्रवाल, प्रदीप कुमार अग्रवाल, आदित्य नारनोलिया, चेतन सुरेका, कपीश परसुरामका एवं रितिका परसुरामका शामिल रहे.

नियमित स्वैच्छिक रक्तदान की अपील

आयोजकों ने कहा कि एक यूनिट रक्त कई जरूरतमंद मरीजों के लिए नई जिंदगी का आधार बन सकता है. रक्तदान पूरी तरह सुरक्षित है और यह समाज के प्रति सबसे बड़ा मानवीय योगदान माना जाता है. “रक्तदान – जीवनदान” के संदेश के साथ लोगों से नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान करने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की गई. यह शिविर मानवता, सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी का प्रेरणादायक उदाहरण बना.

ALSO READ: श्राद्ध कर्म के दौरान हुआ वज्रपात, दो की मौत, पांच घायल

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *