सरायकेला में JSSC क्षेत्रीय कार्यकर्ता परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, DC-SP ने केंद्रों का किया संयुक्त निरीक्षण

Seraikela-Kharsawan: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) द्वारा आयोजित झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा-2024 जिले में रविवार को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और कदाचारमुक्त वातावरण...

Seraikela-Kharsawan
JSSC क्षेत्रीय कार्यकर्ता परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न

Seraikela-Kharsawan: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) द्वारा आयोजित झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा-2024 जिले में रविवार को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न हुई. परीक्षा के सफल संचालन को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए थे.

DC और SP ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

परीक्षा की विधि-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गीयारी और अनुमंडल पदाधिकारी अभिनव प्रकाश के साथ जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का संयुक्त निरीक्षण किया.निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने अभ्यर्थियों की प्रवेश प्रक्रिया, परीक्षा कक्षों की व्यवस्था, सुरक्षा इंतजाम और आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुपालन की जानकारी ली. संबंधित दंडाधिकारियों और केंद्राधीक्षकों को परीक्षा की पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश दिए गए.

25 केंद्रों पर हुई परीक्षा, 3,569 अभ्यर्थी हुए शामिल

जिले में कुल 25 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की गई. परीक्षा के लिए कुल 10,102 अभ्यर्थी आवंटित थे, जिनमें से 3,569 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 6,533 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे.

सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम

परीक्षा के दौरान सभी केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और पुलिस बल की तैनाती की गई थी. जिला प्रशासन की ओर से आयोग के दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया गया. प्रशासन के अनुसार, पूरी परीक्षा प्रक्रिया शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हुई. जिले के किसी भी परीक्षा केंद्र से कदाचार या किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली.

ALSO READ: जामताड़ा: 10 रक्तवीरों ने बचाई जिंदगी की उम्मीद, रक्तदान शिविर में दिखी मानवता की मिसाल

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *