जामताड़ा : नशामुक्ति को लेकर जागरूकता प्रभात फेरी निकाली गई

Jamtara : हाई स्कूल पबिया की ओर से मंगलवार को नशा मुक्ति अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली गई. इस दौरान स्कूली...

Jamtara : हाई स्कूल पबिया की ओर से मंगलवार को नशा मुक्ति अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली गई. इस दौरान स्कूली बच्चों द्वारा ‘परिवार फिल्म’ के माध्यम से समाज को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को नशा से दूर रहने के लिए प्रेरित करना और स्वस्थ समाज का निर्माण करना है.
रैली में शामिल बच्चों ने गांव गांव जाकर जोरदार नारे लगाए और लोगों को नशे से होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी दी.

परिवार और समाज पर पड़ता है नकारात्मक असर

शिक्षकों ने भी इस पहल को समाज के लिए बेहद जरूरी बताते हुए कहा कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थय को प्रभावित करता है, बल्कि परिवार और समाज पर भी इसका नकारात्मक असर पड़ता है. ऐसे अभियान युवाओं को सही दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. इस अवसर पर मनोज हेंब्रम, विकास कुमार चौधरी, श्याम नंदन, मुकेश कुमार, प्रसनजीत सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक मौजूद रहे.

 

ALSO READ : झारखंड : नवनियुक्त 17 महिला सुपरवाइजर को मिली पोस्टिंग, सरकार ने जारी किया आदेश

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *