Click Here
Click Here
Click Here

चोरी की जांच करने गई पुलिस टीम के साथ महिलाओं ने की हाथापाई

Koderma : जिले के चंदवारा थाना क्षेत्र के करौंजिया थाम के समीप पुलिस टीम पर अपराधियों ने हमला किया. पुलिस टीम अमित...

Koderma : जिले के चंदवारा थाना क्षेत्र के करौंजिया थाम के समीप पुलिस टीम पर अपराधियों ने हमला किया. पुलिस टीम अमित सिंह के क्रेशर में हुई चोरी की जांच करने और सामान बरामद करने गयी थी. जहां पुलिस टीम पर हमला किया गया.
और सामान बरामदगी के दौरान सोमवार देर शाम को पुलिस टीम पर हमला हो गया. इस घटना में थाना प्रभारी सहित कुछ पुलिसकर्मियों को मामूली चोटें आई हैं. चंदवारा निवासी अमित सिंह के सलोनिया स्थित स्टोन क्रशर में सोमवार दोपहर चोरी की घटना हुई थी. इसके बाद क्रशर संचालक ने चंदवारा थाना पुलिस को मामले की सूचना दी थी. जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि चोरी किया गया सामान चंदवारा बजरंगबली चौक के समीप स्थित पिंटू कुमार की कबाड़ी में रखा गया है. सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और वहां से चोरी का सामान इंवर्टर बरामद किया.

महिलाओं ने की पुलिस के साथ हाथापाई

इसी दौरान पुलिस वाहन खड़ा करने को लेकर एक युवक पुलिसकर्मियों से बहस करने लगा. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया की मौके पर मौजूद महिलाओं सहित अन्य लोगों की पुलिस टीम से झड़प हो गई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, झड़प के दौरान कुछ महिलाएं ने पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई की. जिससे कुछ पुलिसकर्मियों को चोट पहुंची है. घटना के बाद पुलिस ने एक महिला व एक लड़की समेत छह लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. देर रात तक कई जनप्रतिनिधि चंदवारा थाना पहुंचे और मामले को सुलझाने का प्रयास किया जा रहा था. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

 

ALSO READ : रांची राजस्व व्यवस्था भगवान भरोसे ! 157 कर्मचारी की जरूरत, सिर्फ 64 तैनात 93 पद खाली

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *