जामताड़ा: जनता दरबार में उमड़ी फरियादियों की भीड़, उपायुक्त ने अधिकारियों को दिए समाधान के निर्देश

Jamtara: जामताड़ा जिले के उपायुक्त आलोक कुमार ने मंगलवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में जनता दरबार का आयोजन कर आमजनों की...

Jamtara: जामताड़ा जिले के उपायुक्त आलोक कुमार ने मंगलवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में जनता दरबार का आयोजन कर आमजनों की समस्याएं सुनीं. जनता दरबार में जिले के विभिन्न सुदूरवर्ती क्षेत्रों से पहुंचे करीब 45 से अधिक लोगों ने अपनी व्यक्तिगत एवं जनहित से जुड़ी समस्याओं, शिकायतों तथा मांगों को उपायुक्त के समक्ष रखा.

शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए समाधान के दिए निर्देश 

जनता दरबार में भूमि विवाद, राशन कार्ड, पेंशन, आवास योजना, सड़क, बिजली, पेयजल, स्वास्थ्य सुविधा एवं अन्य प्रशासनिक मामलों से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए. उपायुक्त ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उपायुक्त आलोक कुमार ने कहा कि आमजनों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है. उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त आवेदनों पर शीघ्र कार्रवाई करते हुए निष्पादन की जानकारी उपलब्ध कराएं. जनता दरबार के माध्यम से लोगों को अपनी समस्याएं सीधे प्रशासन तक पहुंचाने का अवसर मिल रहा है, जिससे प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता एवं जवाबदेही भी सुनिश्चित हो रही है. जनता दरबार में विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे.
AlsoRead:झारखंड में मानसून की दस्तक : अगले 48 घंटे में बढ़ेगी गर्मी, फिर बारिश देगी राहत

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *