चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के मझगांव थाना में थाना प्रभारी का बदलाव किया गया है. प्रशासन ने धीरज कुमार यादव को हटाकर परमेश्वर उरांव को मझगांव थाना का नया थाना प्रभारी नियुक्त किया है. नए थाना प्रभारी ने पदभार ग्रहण कर अपनी जिम्मेदारियां संभाल ली हैं.
कानून-व्यवस्था मजबूत करने की उम्मीद
थाना प्रभारी में हुए बदलाव के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है. स्थानीय लोगों ने नए थाना प्रभारी परमेश्वर उरांव से बेहतर पुलिसिंग की उम्मीद जताई है. लोगों का कहना है कि उनके नेतृत्व में क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी.
अपराध नियंत्रण और जनसमस्याओं के समाधान पर जोर
क्षेत्रवासियों ने उम्मीद जताई है कि नए थाना प्रभारी अपराध नियंत्रण, त्वरित पुलिस कार्रवाई और आम जनता की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देंगे. साथ ही जनसहभागिता और संवेदनशील कार्यशैली के साथ पुलिसिंग को बेहतर बनाने की अपेक्षा भी जताई गई है.
ALSO READ: सरायकेला: SIR-2026 को लेकर शहरी मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर, DC ने मतदाताओं से की सहयोग की अपील
