Jamtara: NLSA नई दिल्ली और JLSA रांची के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार (DLSA) जामताड़ा द्वारा 90 दिवसीय गहन विधिक जागरूकता और जनसंपर्क अभियान के तहत नारायणपुर प्रखंड सभागार में प्रखंड स्तरीय मेगा सशक्तीकरण शिविर आयोजित किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन ACJM मो. नईम अंसारी, BDO कमलेश कुमार दास और CO देवराज गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया.
कानूनी अधिकारों के प्रति किया जागरूक
ACJM मो. नईम अंसारी ने कहा कि अभियान का उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक निःशुल्क विधिक सहायता की जानकारी पहुंचाना है. उन्होंने घरेलू हिंसा, बाल विवाह और दहेज निषेध कानूनों की जानकारी देते हुए अधिकारों के साथ कर्तव्यों के पालन की अपील की. उन्होंने बताया कि लोग अपनी समस्याओं के समाधान के लिए पीएलवी की भी सहायता ले सकते हैं.
ALSO READ: रांचीः मानसिक प्रताड़ना से गर्भवती शिक्षिका के बच्चे की गर्भ में मौत, बाबूलाल ने की कार्रवाई की मांग
योजनाओं का मिला लाभ
शिविर में दिव्यांगजनों को व्हीलचेयर, वृद्धजनों को पेंशन स्वीकृति पत्र, JSLPS की महिलाओं को ऋण डेमो चेक तथा पीएम जीवन ज्योति बीमा योजना के लाभुकों को डेमो चेक वितरित किए गए. विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी. कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे.
