Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

जामताड़ा: राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का शुभारंभ, 2.22 लाख बच्चों को खिलाई जाएगी दवा

Jamtara:राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस (NDD) 2026 का जिला स्तरीय शुभारंभ सोमवार को कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, दुलाडीह में किया गया. कार्यक्रम का...

Jamtara:राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस (NDD) 2026 का जिला स्तरीय शुभारंभ सोमवार को कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, दुलाडीह में किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन सिविल सर्जन, जामताड़ा ने दीप प्रज्वलित कर किया. इस अवसर पर सिविल सर्जन ने कहा कि कृमि संक्रमण बच्चों एवं किशोरों के स्वास्थ्य, पोषण, शारीरिक तथा मानसिक विकास पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है. राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के माध्यम से 1 से 19 वर्ष आयु वर्ग के सभी बच्चों एवं किशोरों को एल्बेंडाजोल की दवा खिलाकर उन्हें कृमि संक्रमण से सुरक्षित रखने का लक्ष्य रखा गया है.

सिविल सर्जन ने अभिभावकों, शिक्षकों एवं आंगनबाड़ी सेविकाओं से अपील की 

उन्होंने बताया कि जिले में अभियान के सफल संचालन के लिए स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के समन्वय से विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों एवं सामुदायिक स्तर पर दवा वितरण किया जा रहा है. जिला स्वास्थ्य समिति, जामताड़ा द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार जिले में 1 से 5 वर्ष आयु वर्ग के 44,478 बच्चों, 6 से 19 वर्ष आयु वर्ग के 1,78,514 बच्चों एवं किशोरों सहित कुल 2,22,992 लाभुकों को कृमिनाशक दवा खिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. सिविल सर्जन ने अभिभावकों, शिक्षकों एवं आंगनबाड़ी सेविकाओं से अपील की कि वे 1 से 19 वर्ष आयु वर्ग के सभी बच्चों को कृमिनाशक दवा अवश्य खिलाएं और अभियान को सफल बनाने में सहयोग करें, ताकि स्वस्थ एवं सशक्त जामताड़ा का निर्माण हो सके.

AlsoRead:रांची पुलिस की पहल : DPS स्कूल में छात्रों को सिखाया नशामुक्ति, साइबर सेफ्टी और ट्रैफिक नियमों के पाठ

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *