Seraikela : जिले की कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक (SP) निधि द्विवेदी ने सोमवार को प्रशासनिक फेरबदल किया. जारी आदेश के तहत अंजनी कुमार सिंह को आदित्यपुर थाना का नया थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है, जबकि संजय प्रसाद को गम्हरिया थाना की कमान सौंपी गई है.
बेहतर पुलिसिंग के लिए बड़ा बदलाव
आदित्यपुर और गम्हरिया जिले के प्रमुख एवं संवेदनशील थाना क्षेत्रों में शामिल हैं, जहां औद्योगिक गतिविधियों के साथ-साथ यातायात और कानून-व्यवस्था की चुनौतियां भी बनी रहती हैं. ऐसे में नए थाना प्रभारियों की नियुक्ति को पुलिस प्रशासन की महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है. नए प्रभारियों के सामने क्षेत्र में अपराध नियंत्रण, यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने तथा आम लोगों की शिकायतों के त्वरित निष्पादन की जिम्मेदारी होगी. हाल के दिनों में हुई कुछ आपराधिक घटनाओं और बढ़ती जन अपेक्षाओं को देखते हुए इस बदलाव को बेहतर पुलिसिंग, जवाबदेही और जन विश्वास को मजबूत करने की दिशा में उठाया गया कदम माना जा रहा है. पुलिस प्रशासन को उम्मीद है कि नए नेतृत्व में दोनों थाना क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था और अधिक प्रभावी होगी तथा जनता को बेहतर पुलिस सेवा उपलब्ध कराई जा सकेगी.
Also Read : अमेरिका-ईरान समझौते पर बोले PM मोदी: ‘उम्मीद है कि इससे दुनिया में आएगी स्थिरता, सहमति का स्वागत’



