Click Here
Click Here
Click Here

साइकिल लेकर देश भ्रमण पर निकले दो युवक, देश के विभिन्न धार्मिक स्थल जाएंगे दोनों युवक

Pakur: पश्चिम बंगाल के गाजल के दो युवक देश के विभिन्न तीर्थों के दर्शन के लिए साइकिल से ही निकल पड़े हैं....

धार्मिक स्थल
साइकिल लेकर देश भ्रमण पर निकले दो युवक

Pakur: पश्चिम बंगाल के गाजल के दो युवक देश के विभिन्न तीर्थों के दर्शन के लिए साइकिल से ही निकल पड़े हैं. बता दें, सबसे पहले दोनों ने झारखंड के साहिबगंज जिले के शिवगादी धाम में भगवान शिव के दर्शन किए. जिसके बाद पाकुड़ के देवपुर स्थित निर्माणाधीन राम मंदिर में रात्रि विश्राम किया जहां उनका स्वागत किया गया. और सुबह दोनों युवक तारापीठ के निकल पड़े. वहां मां तारा के दर्शन करेंगे. उसके बाद दोनों युवक विभिन्न धार्मिक स्थलों में जाएंगे. अब तक दोनों युवक ने 400 किलोमीटर का सफर तय लिया है.

युवकों ने साइकिल यात्रा करने का बताया उद्देश्य 

बता दें, अन्य तीर्थ यात्रियों से प्रेरणा लेकर इन दोनों ने साइकिल यात्रा करने की योजना बनाई. युवकों का कहना है वह घर से केवल धार्मिक स्थलों के दर्शन के लिए ही निकले है. दोनों युवकों का कहना है कि अक्सर लोग बड़े-बड़े गाड़ी से धार्मिक स्थल जाते हैं लेकिन हम दोनों ने यह निर्णय लिया की कम संसाधनों में ही हम लोग सभी धार्मिक स्थलों का यात्रा करेंगे. इसी उद्देश्य से दोनों युवक अपनी पुरानी साइकिलों से ही यात्रा पर निकल पड़े. दोनों युवाओं को कहना है कि इससे ना सिर्फ धार्मिक स्थलों का दर्शन किया जाएगा बल्कि शरीर भी स्वस्थ रहेगा.

ALSO READ: JPSC ने जारी किया संयुक्त असैनिक सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2025 का परिणाम

add1

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *