छतरपुर प्रखंड कार्यालय में पनसाला का उद्घाटन, भीषण गर्मी में राहगीरों को मिलेगी राहत।

Palamu : पलामू जिले के छतरपुर प्रखंड कार्यालय परिसर में भीषण गर्मी से राहत पहुंचाने के उद्देश्य से पनसाला (प्याऊ) की शुरुआत...

Palamu : पलामू जिले के छतरपुर प्रखंड कार्यालय परिसर में भीषण गर्मी से राहत पहुंचाने के उद्देश्य से पनसाला (प्याऊ) की शुरुआत की गई. प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचल पदाधिकारी आशीष कुमार साहू ने विधिवत उद्घाटन कर आम लोगों के लिए इसे समर्पित किया. लगातार बढ़ते तापमान और तेज धूप को देखते हुए यह पहल आमजन के लिए काफी राहतभरी मानी जा रही है.

कार्यालय आने वाले लोगों को मिलेगा ठंडा और शुद्ध पेयजल

पनसाला का मुख्य उद्देश्य प्रखंड और अंचल कार्यालय में अपने विभिन्न कार्यों के लिए आने वाले ग्रामीणों, बुजुर्गों, महिलाओं और जरूरतमंद लोगों को शुद्ध एवं ठंडा पेयजल उपलब्ध कराना है. गर्मी के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था, ऐसे में अब उन्हें पानी के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा.

जनसेवा और सामाजिक सरोकार की पहल के रूप में देख रहे लोग

स्थानीय ग्रामीणों और उपस्थित लोगों ने इस पहल की जमकर सराहना की. लोगों ने कहा कि आशीष कुमार साहू हमेशा जनहित और सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देते हैं. इस पनसाला की शुरुआत से यह संदेश भी गया है कि प्रशासन केवल सरकारी कार्यों तक सीमित नहीं, बल्कि आम जनता की मूलभूत जरूरतों का भी ध्यान रख रहा है.

ALSO READ : डीवीसी में भ्रष्टाचार और अनियमितताओं की उच्च स्तरीय जांच के लिए सांसद दीपक प्रकाश ने, केंद्रीय ऊर्जा मंत्री को लिखा पत्र

गर्मी में राहगीरों और जरूरतमंदों को मिलेगी बड़ी राहत

प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग अपने कार्यों से पहुंचते हैं. भीषण गर्मी में पेयजल की व्यवस्था नहीं होने से लोगों को परेशानी होती थी. अब पनसाला शुरू होने से राहगीरों, ग्रामीणों और कर्मचारियों को राहत मिलेगी. लोगों ने उम्मीद जताई कि इस तरह की व्यवस्था अन्य सरकारी कार्यालयों और सार्वजनिक स्थानों पर भी शुरू की जानी चाहिए.

उद्घाटन कार्यक्रम में कर्मचारी और स्थानीय लोग रहे मौजूद

पनसाला उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान प्रखंड एवं अंचल कार्यालय के कई कर्मचारी, स्थानीय ग्रामीण और गणमान्य लोग मौजूद रहे. सभी ने इस पहल को मानवता, सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी का सराहनीय उदाहरण बताया.

ALSO READ : नई कमेटी जंबोजेट नहीं, कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने की मजबूत रणनीतिः केशव महतो कमलेश

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *