Jamtara: शहर के दुमका रोड क्षेत्र से लापता हुए 13 वर्षीय छात्र तेजस कुमार उर्फ लड्डू को जामताड़ा पुलिस ने महज 9 घंटे की खोजबीन के बाद सकुशल बरामद कर लिया. बच्चे के सुरक्षित मिलने से परिजनों ने राहत की सांस ली.
सुबह घर से निकला था, फिर नहीं लौटा
तेजस कुमार मूल रूप से हजारीबाग जिले के कटकमदाग थाना क्षेत्र के शिवपुरी गांव का निवासी है. वह जामताड़ा में अपने मामा सूरज सोनी के घर रहकर कक्षा सात में पढ़ाई करता है. शुक्रवार सुबह करीब 8:30 बजे वह घर से निकला था, लेकिन देर तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की.
शिकायत मिलते ही हरकत में आई पुलिस
बच्चे का कोई सुराग नहीं मिलने पर मामा सूरज सोनी ने जामताड़ा थाना में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई. शिकायत मिलते ही पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की और शहर के विभिन्न स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालते हुए बच्चे की तलाश में जुट गई.
हजारीबाग से सकुशल बरामद हुआ तेजस
लगातार 9 घंटे की खोजबीन और तकनीकी जांच के बाद पुलिस ने तेजस को हजारीबाग से सकुशल बरामद कर लिया. बच्चे के सुरक्षित मिलने के बाद परिजनों ने पुलिस का आभार जताया. जामताड़ा एसडीपीओ वसीम राजा ने बच्चे की सकुशल बरामदगी की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.
ALSO READ: रांची: शॉर्ट सर्किट से किराना दुकान में लगी आग, दो बाइक सहित हजारों का सामान जलकर राख
