Jamtada: जिले के करमाटांड़ थाना क्षेत्र के चरकी गांव में बुधवार को जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक महिला की हत्या हो गई. मृतका की पहचान सुमित्रा देवी (61) के रूप में हुई है. मामले में पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है.

क्या है मामला
बताया जाता है,कि जमीन विवाद को लेकर गोतिया पक्ष के लोगों के बीच लंबे समय से रंजिश चल रही थी. बुधवार को इसी विवाद को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई. इस दौरान धारदार हथियार से हमला कर सुमित्रा देवी को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया. घायल महिला को बेहतर इलाज के लिए धनबाद ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही करमाटांड़ थाना पुलिस और जामताड़ा एसडीपीओ वसीम रजा मौके पर पहुंचे. पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है. मामले की जांच जारी है.
AlsoRead:नौ सूत्री मांगों को लेकर पंचायत सचिवों का धरना-प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

