रांची में ‘जनता दरबार’ बना समस्या समाधान का बड़ा हथियार, एक दिन में 600+ मामलों का निपटारा

Ranchi: आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए रांची जिला प्रशासन की पहल अब प्रभावी साबित हो रही है. उपायुक्त...

Ranchi: आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए रांची जिला प्रशासन की पहल अब प्रभावी साबित हो रही है. उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देश पर जिले के सभी अंचलों में हर मंगलवार को आयोजित हो रहा ‘जनता दरबार’ लोगों के लिए राहत का मजबूत माध्यम बनकर उभरा है.

सोमवार को समाहरणालय, मंगलवार को अंचलों में सुनवाई

प्रशासनिक व्यवस्था को जमीनी स्तर तक सक्रिय करते हुए उपायुक्त हर सोमवार को समाहरणालय में जनता दरबार लगाते हैं, जबकि मंगलवार को सभी अंचलों में एक साथ जन सुनवाई आयोजित की जाती है.

इस व्यवस्था के कारण लोगों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान हो रहा है और उन्हें दफ्तरों के बार-बार चक्कर नहीं लगाने पड़ रहे हैं.

600 से अधिक मामलों का निष्पादन, कई ऑन-द-स्पॉट समाधान

आज आयोजित जनता दरबार में रिकॉर्ड स्तर पर कार्य हुआ, जहां विभिन्न अंचलों में कुल 600 से अधिक आवेदनों का निष्पादन किया गया. इनमें आवासीय, जाति और आय प्रमाण पत्र, दाखिल-खारिज, पंजी-II सुधार, पेंशन, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र और CNT एक्ट से जुड़े मामलों की संख्या अधिक रही.

सबसे अधिक 191 आवेदन बेड़ो अंचल में निष्पादित किए गए, जबकि रातु में 164, मांडर में 102, चान्हो में 107, सोनाहातु में 63, ईटकी में 61, राहे में 60, सिल्ली में 55 और खलारी में 61 मामलों का समाधान किया गया.

ALSO READ: जनगणना 2027 के लिए आउटसोर्सिंग से नियुक्त होंगे 410 कर्मी, झारखंड सरकार ने जारी किया अधिसूचना

मुआवजा वितरण और सख्त चेतावनी

जनता दरबार के दौरान कई मामलों का ऑन-द-स्पॉट निपटारा किया गया. सोनाहातु में वज्रपात से पशुहानि झेलने वाले एक व्यक्ति को 50 हजार रुपये का मुआवजा भी प्रदान किया गया.

उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि जनता दरबार में आई शिकायतों के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने कहा कि एक ही शिकायत बार-बार आने पर संबंधित कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *