Newswave Desk : भारतीय क्रिकेट के युवा सितारे वैभव सूर्यवंशी ने महज 15 साल की उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में नया इतिहास रच दिया है. जिम्बाब्वे के खिलाफ खेले गए पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में उन्होंने शानदार अर्धशतक लगाकर सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट में फिफ्टी लगाने वाले बल्लेबाज का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया.
18 गेंदों में पूरा किया अर्धशतक
बिहार के रहने वाले 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने हरारे स्पोर्ट्स क्लब में अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से सभी को प्रभावित किया. उन्होंने महज 18 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया, उनकी इस तूफानी पारी में चौकों और छक्कों की जमकर बरसात देखने को मिली.
सबसे कम उम्र में अर्धशतक लगाने का विश्व रिकॉर्ड
वैभव की इस ऐतिहासिक पारी के साथ उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे कम उम्र में अर्धशतक लगाने का विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. उनकी बेखौफ बल्लेबाजी ने क्रिकेट जगत में उनकी प्रतिभा का एक और शानदार उदाहरण पेश किया है.
अंडर-19 क्रिकेट में भी दिखा चुके हैं जलवा
वैभव सूर्यवंशी इससे पहले भी अंडर-19 क्रिकेट में अपनी बल्लेबाजी से सुर्खियां बटोर चुके हैं. इसी साल अंडर-19 विश्व कप के फाइनल मुकाबले में उन्होंने 80 गेंदों पर 175 रनों की रिकॉर्ड पारी खेली थी. उनकी इस शानदार पारी ने भारत को खिताबी जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी.
ALSO READ: गिरिडीह में SC/ST अत्याचार निवारण अधिनियम की समीक्षा, उपायुक्त ने दिए सख्त निर्देश
बिहार के युवा क्रिकेटर ने बढ़ाया देश का गौरव
कम उम्र में लगातार बड़े रिकॉर्ड बनाने वाले वैभव सूर्यवंशी अब भारतीय क्रिकेट के भविष्य के बड़े सितारों में गिने जा रहे हैं. उनकी इस उपलब्धि से बिहार समेत पूरे देश में खुशी का माहौल है.
