Ranchi: झारखंड के शहरी निकायों की वित्तीय स्थिति ठीक नहीं है. सरकारी आंकड़ों के मुताबिक राज्य के तमाम नगर निगमों, नगर परिषदों और नगर पंचायतों में कुल मांग का आंकड़ा 2,519.23 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है. इसमें पिछले वर्षों का पुराना बकाया 1,022.03 करोड़ रुपये और चालू वित्तीय वर्ष की नई मांग 1,497.20 करोड़ रुपये शामिल है. तमाम तामझाम और नोटिसों के बावजूद राज्य के सभी निकायों ने मिलकर केवल 836.70 करोड़ रुपये ही वसूल किए हैं.
राज्य के प्रमुख नगर निगमों का हाल
• आदित्यपुर नगर निगम: यहां कुल मांग 13.48 करोड़ रुपये दर्ज की गई, जिसके मुकाबले कुल वसूली मात्र 5.04 करोड़ रुपये रही. कुल बकाया मांग का बोझ बढ़कर 8.37 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है.
• धनबाद नगर निगम: यहां कुल मांग का आंकड़ा 47.03 करोड़ रुपये है, जबकि कुल वसूली महज 14.00 करोड़ रुपये ही हो पाई. कुल बकाया डिमांड 33.04 करोड़ रुपये बनी हुई है.
• चास नगर निगम: चास में कुल मांग 12.32 करोड़ रुपये दर्ज की गई और कुल वसूली 4.06 करोड़ रुपये रही है. कुल बकाया मांग 8.14 करोड़ रुपये पर जा टिकी.
• देवघर नगर निगम: बाबा बैद्यनाथ की नगरी देवघर में कुल मांग 19.19 करोड़ रुपये रिकॉर्ड की गई. यहां कुल संग्रह 8.23 करोड़ रुपये हुआ. कुल बकाया मांग 10.91 करोड़ रुपये बनी हुई है.
• गिरिडीह नगर निगम: गिरिडीह में कुल मांग 12.30 करोड़ रुपये रही, जबकि वसूली मात्र 3.82 करोड़ रुपये हुई. कुल बकाया मांग 8.49 करोड़ रुपये दर्ज की गई.
• हजारीबाग नगर निगम: हजारीबाग में कुल मांग का आंकड़ा 18.25 करोड़ रुपये था और कुल संग्रह 7.54 करोड़ रुपये दर्ज किया गया. कुल बकाया मांग 10.51 करोड़ रुपये रह गई है.
• मानगो नगर निगम: मानगो में कुल मांग 26.09 करोड़ रुपये पहुंच गई, जहां कुल वसूली 7.61 करोड़ रुपये हुई. कुल बकाया मांग का बोझ बढ़कर 18.42 करोड़ रुपये हो गया है.
• मेदिनीनगर नगर निगम: मेदिनीनगर में कुल मांग 12.59 करोड़ रुपये दर्ज की गई और कुल संग्रह 3.67 करोड़ रुपये रहा. कुल बकाया मांग 9.05 करोड़ रुपये दर्ज की गई.
यह भी पढ़ें: रांची: राजनीति से दूरी बनाकर नए मोर्चे पर डटे अभ्यर्थी, खुले आसमान के नीचे जारी है JPSC-JSSC आंदोलन
नगर परिषदों की वित्तीय स्थिति
• विश्रामपुर नगर परिषद: कुल मांग 2.20 करोड़ रुपये, कुल वसूली 50 लाख रुपये, और अंत में बकाया 1.70 करोड़ रुपये.
• चाकुलिया नगर पंचायत: कुल मांग 25 लाख रुपये, कुल वसूली 24.85 लाख रुपये, और बकाया 56.85 लाख रुपये.
• चक्रधरपुर नगर परिषद: कुल मांग 2.86 करोड़ रुपये, कुल वसूली 7.56 लाख रुपये, और बकाया 2.08 करोड़ रुपये.
• चतरा नगर परिषद: कुल मांग 2.51 करोड़ रुपये, कुल वसूली 4.53 लाख रुपये, और बकाया 2.07 करोड़ रुपये.
• चिरकुंडा नगर परिषद: कुल मांग 3.32 करोड़ रुपये, कुल वसूली 1.28 करोड़ रुपये, और बकाया 2.23 करोड़ रुपये.
• गढ़वा नगर परिषद: कुल मांग 4.00 करोड़ रुपये, कुल वसूली 7.66 लाख रुपये, और बकाया 3.27 करोड़ रुपये.
• गोड्डा नगर परिषद: कुल मांग 2.60 करोड़ रुपये, कुल वसूली 1.08 करोड़ रुपये, और बकाया 1.53 करोड़ रुपये.
• गुमला नगर परिषद: कुल मांग 2.70 करोड़ रुपये, कुल वसूली 7.91 लाख रुपये, और बकाया 1.89 करोड़ रुपये.
• हुसैनाबाद नगर परिषद: कुल मांग 1.06 करोड़ रुपये, कुल वसूली 2.56 लाख रुपये, और बकाया 81.17 लाख रुपये.
• झुमरीतिलैया नगर परिषद: कुल मांग 9.70 करोड़ रुपये, कुल वसूली 2.51 करोड़ रुपये, और बकाया 7.20 करोड़ रुपये.
• जुगसलाई नगर परिषद: कुल मांग 4.70 करोड़ रुपये, कुल वसूली 1.96 करोड़ रुपये, और बकाया 2.92 करोड़ रुपये.
• खूँटी नगर परिषद: कुल मांग 2.24 करोड़ रुपये, कुल वसूली 6.77 लाख रुपये, और बकाया 1.46 करोड़ रुपये.
• कोडरमा नगर परिषद: कुल मांग 2.37 करोड़ रुपये, कुल वसूली 4.68 लाख रुपये, और बकाया 1.94 करोड़ रुपये.
• लोहरदगा नगर परिषद: कुल मांग 2.82 करोड़ रुपये, कुल वसूली 1.17 करोड़ रुपये, और बकाया 1.64 करोड़ रुपये.
• मधुपुर नगर परिषद: कुल मांग 2.19 करोड़ रुपये, कुल वसूली 1.08 करोड़ रुपये, और बकाया 1.05 करोड़ रुपये.
• मिहिजाम नगर परिषद: कुल मांग 1.75 करोड़ रुपये, कुल वसूली 6.79 लाख रुपये, और बकाया 1.06 करोड़ रुपये.
• पाकुड़ नगर परिषद: कुल मांग 2.08 करोड़ रुपये, कुल वसूली 9.37 लाख रुपये, और बकाया 1.17 करोड़ रुपये.
• फुसरो नगर परिषद: कुल मांग 5.19 करोड़ रुपये, कुल वसूली 1.27 करोड़ रुपये, और बकाया 3.87 करोड़ रुपये.
• रामगढ़ नगर परिषद: कुल मांग 7.27 करोड़ रुपये, कुल वसूली 2.77 करोड़ रुपये, और बकाया 4.47 करोड़ रुपये.
• साहबगंज नगर परिषद: कुल मांग 3.10 करोड़ रुपये, कुल वसूली 1.43 करोड़ रुपये, और बकाया 1.62 करोड़ रुपये.

नगर पंचायतों की वित्तीय हकीकत
• बासुकीनाथ नगर पंचायत: मांग 60.08 लाख रुपये, वसूली 24.63 लाख रुपये, बकाया 34.82 लाख रुपये.
• बुंडू नगर पंचायत: मांग 1.14 करोड़ रुपये, वसूली 37.88 लाख रुपये, बकाया 77.14 लाख रुपये.
• चाईबासा नगर परिषद: मांग 2.41 करोड़ रुपये, वसूली 1.17 करोड़ रुपये, बकाया 1.20 करोड़ रुपये.
• डमचंछ नगर पंचायत: मांग 1.89 करोड़ रुपये, वसूली 6.06 लाख रुपये, बकाया 1.26 करोड़ रुपये.
• दुमका नगर पंचायत: मांग 2.45 करोड़ रुपये, वसूली 9.22 लाख रुपये, बकाया 1.48 करोड़ रुपये.
• जामतोड़ा नगर पंचायत: मांग 1.82 करोड़ रुपये, वसूली 6.40 लाख रुपये, बकाया 1.18 करोड़ रुपये.
• कपाली नगर पंचायत: मांग 1.92 करोड़ रुपये, वसूली 7.66 लाख रुपये, बकाया 1.25 करोड़ रुपये.
• लातेहार नगर पंचायत: मांग 1.76 करोड़ रुपये, वसूली 5.49 लाख रुपये, बकाया 1.26 करोड़ रुपये.
• मंझियाओं नगर पंचायत: मांग 52.87 लाख रुपये, वसूली 8.80 लाख रुपये, बकाया 44.48 लाख रुपये.
• नगर उंटारी नगर पंचायत: मांग 1.49 करोड़ रुपये, वसूली 2.83 लाख रुपये, बकाया 1.21 करोड़ रुपये.
• बरहरवा नगर पंचायत: मांग 78.81 लाख रुपये, वसूली 39.90 लाख रुपये, बकाया 38.89 लाख रुपये.
• छत्तरपुर नगर पंचायत: मांग 1.04 करोड़ रुपये, वसूली 41.56 लाख रुपये, बकाया 64.38 लाख रुपये.
• धनवार नगर पंचायत: मांग 71.57 लाख रुपये, वसूली 31.69 लाख रुपये, बकाया 39.89 लाख रुपये.
• हरहरगंज नगर पंचायत: मांग 1.50 करोड़ रुपये, वसूली 2.39 लाख रुपये, बकाया 1.29 करोड़ रुपये.
• बड़की सराय नगर पंचायत: मांग 84.83 लाख रुपये, वसूली 34.46 लाख रुपये, बकाया 49.63 लाख रुपये.
• महगामा नगर पंचायत: मांग 62.22 लाख रुपये, वसूली 37.61 लाख रुपये, बकाया 25.79 लाख रुपये.
• सरायकेला नगर पंचायत: मांग 1.53 करोड़ रुपये, वसूली 35.21 लाख रुपये, बकाया 1.17 करोड़ रुपये.
• सिमडेगा नगर पंचायत: मांग 1.44 करोड़ रुपये, वसूली 53.93 लाख रुपये, बकाया 88.74 लाख रुपये.
