Ranchi: झारखंड में अवैध अफीम की खेती को नष्ट करने और मादक पदार्थों की तस्करी पर लगाम लगाने के लिए पुलिस विभाग द्वारा चलाए जा रहे अभियानों की समीक्षा अब कल यानि बुधवार को होगी. उल्लेखनीय है कि इससे पहले बीते 17 अप्रैल को को होने वाली इस महत्वपूर्ण वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग को अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया था. अपराध अनुसंधान विभाग (सीआईडी), द्वारा जारी पत्र के अनुसार, इस बैठक की अध्यक्षता डीजीपी करेंगी. इस बैठक में रांची, चतरा, पलामू,चाईबासा, सरायकेला, हजारीबाग, लातेहार और खूंटी जिलों एसएसपी एसपी शामिल होंगे.
यह भी पढ़ें : बांग्लादेशी घुसपैठ के आरोपी रॉनी मंडल ने सुप्रीम कोर्ट से लगाई जमानत की गुहार
ड्रग्स तस्करी के खिलाफ की गई अब तक की कार्रवाई का रिपोर्ट पेश किया जाएगा
ये अधिकारी अपने क्षेत्र में अफीम विनष्टीकरण और ड्रग्स तस्करी के खिलाफ की गई अब तक की कार्रवाई की संपूर्ण रिपोर्ट और तैयारी के साथ इस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में शामिल होंगे. इस उच्चस्तरीय बैठक का मुख्य उद्देश्य झारखंड के संवेदनशील इलाकों में अवैध अफीम की खेती को पूरी तरह नष्ट करने के लिए चलाए गए अभियानों की प्रगति का जायजा लेना है. साथ ही, राज्य में नशीले पदार्थों के नेटवर्क को तोड़ने के लिए पुलिस द्वारा की गई गिरफ्तारियों और जब्ती की कार्रवाई की भी समीक्षा की जाएगी.
यह भी पढ़ें : हजारीबाग में नशे के सौदागरों ने छीनी 19 साल की जिंदगीः कर्ज, धमकी और ड्रग्स के जाल में मौत
