झारखंड : जियोलॉजी के युवाओं के लिए सुनहरा मौका, भूतत्व विभाग देगा स्टाइपेंड के साथ ट्रेनिंग

Ranchi : झारखंड सरकार के खान एवं भूतत्व विभाग (भूतत्व निदेशालय) ने राज्य के युवाओं के लिए एक बेहद महत्वपूर्ण और रोजगारोन्मुखी...

Ranchi : झारखंड सरकार के खान एवं भूतत्व विभाग (भूतत्व निदेशालय) ने राज्य के युवाओं के लिए एक बेहद महत्वपूर्ण और रोजगारोन्मुखी सूचना जारी की है. खनिज संसाधनों से समृद्ध झारखंड में कौशल विकास योजना के अंतर्गत भू-गर्भ शास्त्र (Geology) के छात्रों को व्यावहारिक अनुभव प्रदान करने के लिए एक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की जा रही है. इस योजना के तहत योग्य उम्मीदवारों को स्टाइपेंड के साथ ट्रेनिंग और भूतात्विक कार्यों में सहयोग करने का अवसर मिलेगा.

क्या है योजना और किसे मिलेगा मौका

विभाग द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार, इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए वही उम्मीदवार पात्र होंगे जिन्होंने, झारखंड राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों से भू-गर्भ शास्त्र में स्नातकोत्तर (M.Sc. Geology) की परीक्षा उत्तीर्ण की हो. उम्मीदवार का पिछला शैक्षणिक सत्र होना अनिवार्य है.

6 महीने तक मिलेगा स्टाइपेंड

चयनित विद्यार्थियों को विभाग द्वारा अधिकतम छह माह की अवधि के लिए प्रशिक्षण एवं भूतात्विक कार्य में सहयोग के लिए रखा जाएगा. इस प्रशिक्षण अवधि के दौरान सरकार द्वारा छात्रों को नियमानुसार स्टाइपेंड भी दिया जाएगा. जिससे उन्हें काम सीखने के साथ-साथ आर्थिक मदद भी मिल सके.

 

ALSO READ : EXCLUSIVE – झारखंड : जिस कुख्यात माओवादी की रिहाई के लिए काटा था पुलिस अधिकारी का गला, अब उस नक्सली के परिवार को मिलेगा पांच लाख का मुआवजा

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *