Koderma : जिला के तिलैया थाना क्षेत्र अंतर्गत रांची-पटना मुख्य मार्ग के एनएच 20 स्थित महतोआरा के समीप शनिवार की शाम को सड़क दुर्घटना मंे घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई. मृतक की पहचान गुमो निवासी 45 वर्षीय अनिल यादव के रूप में की गई है. मिली जानकारी के अनुसार अनिल यादव शनिवार की शाम अपने बाइक से महतोआरा की ओर से अपने घर गुमो लौट रहा था. इसी बीच महतोआरा चौक के समीप पीछे से आ रही एक तेल टैंकर ने उसके बाइक को अपनी चपेट में ले लिया. जिससे बाइक टैंकर में फंस गई और उक्त टैंकर ने बाइक को करीब 100 मीटर की दूरी तक घसीटते हुए अपने साथ ले गयी. जिससे अनिल की बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी और अनिल यादव गंभीर रूप से घायल हो गया. अनिल के सर और पैर में गंभीर चोटें आईं.
रिम्स ले जाने के दौरान हुई मौत
घटना की सूचना मिलते ही तिलैया थाना प्रभारी विनय कुमार मौके पर पहुंचे और घायल अनिल को तिलैया थाना के वाहन से कोडरमा सदर अस्पताल पहुंचाया. जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे रांची के रिम्स रेफर कर दिया गया. इधर रिम्स ले जाने के क्रम में रास्ते में ही अनिल यादव की मौत हो गई. जिसके बाद अनिल के शव को वापस उनके घर लाया गया।.
रविवार की सुबह परिजनों ने केमिकल्स गेट किया जाम
इधर रविवार की सुबह आक्रोशित परिजन व ग्रामीणों ने शव को लेकर कोडरमा केमिकल्स से निकले उक्त तेल टैंकर फैक्ट्री के मेन गेट के समक्ष पहुंचे और फैक्ट्री के गेट को जाम कर दिया. ग्रामीणों द्वारा मुआवजे की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया जा रहा है. मृतक के पुत्र बिट्टू यादव ने बताया कि उनके पिता घर के इकलौते कमाऊ इंसान थे. उनकी एक जवान बहन व एक छोटा भाई भी है. पिता के इस प्रकार से मौत हो जाने से उनके ऊपर आर्थिक संकट छा गया है. परिजनों की मांग है कि फैक्ट्री संचालक मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा दंे ताकि उन्हें कुछ मदद मिल सके. इधर मामले की जानकारी मिलते ही तिलैया थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने में जुट गई है. बताते चलें कि मृतक स्थानीय एक निजी फैक्ट्री में मजदूरी किया करता था.
ALSO READ : झारखंड : जियोलॉजी के युवाओं के लिए सुनहरा मौका, भूतत्व विभाग देगा स्टाइपेंड के साथ ट्रेनिंग


