Click Here
Click Here
Click Here

झारखंड: धनबाद और लातेहार सिविल कोर्ट को उड़ाने की धमकी

धनबाद/लातेहार: झारखंड के न्यायिक परिसरों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बार फिर बड़ी चुनौती सामने आई है. गुरुवार को धनबाद और...

धनबाद/लातेहार: झारखंड के न्यायिक परिसरों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बार फिर बड़ी चुनौती सामने आई है. गुरुवार को धनबाद और लातेहार सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से पुलिस महकमे और वकीलों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया है.

धनबाद कोर्ट को फिर से मिली दहलाने की धमकी:

धनबाद कोर्ट परिसर, जो पहले भी कई बार सुरक्षा कारणों से चर्चा में रहा है, उसे एक बार फिर अज्ञात असामाजिक तत्वों द्वारा बम से उड़ाने की धमकी दी गई है. धमकी मिलने के तुरंत बाद प्रशासन सक्रिय हो गया. सुरक्षा के मद्देनजर कोर्ट की एंट्री और एग्जिट पॉइंट्स पर चौकसी बढ़ा दी गई है.

लातेहार सिविल कोर्ट में सघन तलाशी अभियान जारी:

ताजा मामला लातेहार से सामने आया है, सिविल कोर्ट को निशाना बनाने की धमकी मिलने के बाद पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है. सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस की टीम, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड ने पूरे कोर्ट परिसर को घेर लिया है.।डॉग स्क्वायड की मदद से कोर्ट के हर कमरे, वकीलों के चैंबर और परिसर के कोने-कोने की बारीकी से जांच की जा रही है. कोर्ट परिसर में आने-जाने वाले हर व्यक्ति की सघन तलाशी ली जा रही है और संदिग्ध वस्तुओं पर नजर रखी जा रही है.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *