उड़ीसा से लापता 92 लोगों को अब तलाश करेगी झारखंड पुलिस, DGP ने दिया सभी SP को निर्देश

Dheeraj Kumar Ranchi: उड़ीसा राज्य के अलग-अलग जिलों से 92 लोग लबें समय से लापता है. इन लापता लोगों में पुरुष- महिलाऐं...

Dheeraj Kumar

Ranchi: उड़ीसा राज्य के अलग-अलग जिलों से 92 लोग लबें समय से लापता है. इन लापता लोगों में पुरुष- महिलाऐं और बच्चे भी शामिल है. अब इनकी तलाशी झारखंड पुलिस ने भी शुरू कर दी है. झारखंड पुलिस ने उड़ीसा के लापता लोगों को खोजने के लिए उड़ीसा पुलिस के अनुरोध पर कार्रवाई शुरू की है. इसके लिए झारखंड की DGP तदाशा मिश्रा के निर्देश पर CID मुख्यालय ने राज्य के सभी जिलों के SP को पत्र लिखा हैं और लापता लोगों की खोजबीन शुरू करने के लिए कहा है. CID की ओर से लापता 92 लोगों के बारे में सभी जरूरी जानकारी और फोटोग्राफ भी जिलों के SP को उपलब्ध कराए गए हैं ताकि उनकी तलाश और पहचान की जा सके. CID के पत्र के बाद सभी जिलों में उड़ीसा के लापता हुए 92 लोगों की तलाश शुरू कर दी गई है. लापता लोगों में ज्यादातर वर्ष 2025 से अपने घर नहीं लौटे हैं और न ही अपने परिवार वालों से किसी तरह का सम्पर्क किया है. CID से पत्र मिलने के बाद जिलों की पुलिस ने लापता लोगों को खोजने के लिए अभियान शुरू कर दिया है. पुलिस इस मामले को ह्यूमन ट्रेफिकिंग (Human Trafficking) के एंगल से भी जोड़कर देख रही है.

अचानक लापता होने की काफी काफी सारी घटनाएं सामने आई हैं

लापता लोगों के बारे में जानकारी मिलने पर झारखंड पुलिस उड़ीसा पुलिस से सपंर्क कर उन्हें सुरक्षित उनके घर पहुंचाने के प्रयास में है. बता दें,  कि हाल के दिनों में झारखंड से भी लोगों के अचानक लापता होने की काफी काफी सारी घटनाएं सामने आई हैं. हालांकि, झारखंड से गायब हुए कई लोगों को पुलिस ने खोज निकाला है और सुरक्षित उन्हें उनके घर वालों को सौंप दिया है. झारखंड से गायब होने वालों में ज्यादातर बच्चे शामिल थे. उड़ीसा से गायब लोगों के मामले को झारखंड पुलिस ने गंभीरता से लिया है.

ALSO READ: गोपनीय दस्तावेज लीक मामला : पूर्व मंत्री सह विधायक सरयू राय ने जवाब किया दाखिल, अगली सुनवाई 18 जून को

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *