गोपनीय दस्तावेज लीक मामला : पूर्व मंत्री सह विधायक सरयू राय ने जवाब किया दाखिल, अगली सुनवाई 18 जून को

Ranchi: रांची सिविल कोर्ट स्थित MP/MLA के विशेष न्यायिक दंडाधिकारी सार्थक शर्मा की अदालत में गोपनीय दस्तावेज लीक मामले की सुनवाई हुई....

Civil Court
सिविल कोर्ट

Ranchi: रांची सिविल कोर्ट स्थित MP/MLA के विशेष न्यायिक दंडाधिकारी सार्थक शर्मा की अदालत में गोपनीय दस्तावेज लीक मामले की सुनवाई हुई. इस दौरान पूर्व मंत्री सह विधायक सरयू राय की ओर से जवाब दाखिल कर दिया गया. अब इस मामले में अगली सुनवाई 18 जून को होगी. बता दें कि गोपनीय दस्तावेज लीक करने के मामले में अभियोजन पक्ष की ओर से स्वास्थ्य कर्मी शंभु सिंह को आरोपी बनाने को लेकर दायर याचिका मामले में स्वास्थ्य विभाग के पूर्व अपर सचिव ने डोरंडा थाना में साल 2022 में सरयू राय के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी थी. इसमें गोपनीय दस्तावेज को लीक करने का आरोप लगाया गया था. MP/MLA के विशेष अदालत ने आपराधिक साजिश रचकर स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग से संचिका के गोपनीय पन्नों की चोरी करने के आरोप में विधायक सरयू राय के खिलाफ दाखिल किया गया आरोप पत्र पर संज्ञान लिया था.

यह भी पढ़ें: झारखंड पुलिस एसोसिएशन का फैसला: नकद अंशदान पर लगी रोक, 6 महीने तक पैसा न भेजने वाली शाखाओं की मान्यता होगी रद्द

क्या है पूरा मामला?

आरोप पत्र में तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के आप्त सचिव आसिफ एकराम सहित छ गवाहों के नाम शामिल हैं. मामले को लेकर MP/MLA के विशेष न्यायाधीश की अदालत में ट्रायल भी चल रहा है. इसमें आइओ सहित 12 लोगों की गवाही चुकी है. मामले में जांच पूरी करते हुए आइओ दारोगा नागेश श्रीवास्तव ने करीब ढाई साल बाद अपराध को सही पाते हुए षडयंत्र तथा विभिन्न धाराओं के अलावा गोपनीय दस्तावेज लीक की धारा के तहत प्राथमिकी दर्ज की. विधायक सरयू राय ने गोपनीय दस्तावेज को हासिल कर बाद में मीडिया में मामला उठाया था. उन्होंने तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता पर पद का दुरूपयोग करते हुए विभाग के 60 कमर्चारियों को प्रोत्साहन राशि भुगतान करने का आरोप लगाया था. इसके बाद ही सरयू राय के खिलाफ डोरंडा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी.

यह भी पढ़ें: 1976 हत्या कांड के दो दोषी अब भी फरार, दादा की हत्या के बाद पोता मांग रहा न्याय

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *