Click Here
Click Here
Click Here

झारखंड राज्य कर्मचारी चयन आयोग पुराने प्रश्नपत्रों और एल्युमिनियम बॉक्स की करेगा नीलामी

Ranchi : झारखंड राज्य कर्मचारी चयन आयोग अपने कार्यालय में जमा पुराने और अनुपयोगी सामानों के निपटारे के लिए बड़े पैमाने पर...

Ranchi : झारखंड राज्य कर्मचारी चयन आयोग अपने कार्यालय में जमा पुराने और अनुपयोगी सामानों के निपटारे के लिए बड़े पैमाने पर नीलामी करने जा रहा है. आयोग ने आधिकारिक तौर पर निविदा आमंत्रित की है. जिसके तहत वर्षों से रखे अनुपयोगी एल्युमिनियम बॉक्स और पुराने गोपनीय दस्तावेजों को बेचा जाएगा. इसमें बड़े, मध्यम और छोटे आकार के अनुपयोगी एल्युमिनियम बॉक्स शामिल हैं. साथ ही आयोग पुराने प्रश्न पत्रों, ओएमआर शीट, मुद्रित प्रपत्रों और रिपोर्ट्स को कतरित कर बेचने की योजना बनाई है.

11 मई से टेंडर का विपत्र मिलेगा. 20 मई तक टेंडर जमा किए जा सकेंगे. 21 मईं को टेंडर खुलेगा. आयोग ने स्पष्ट किया है कि दस्तावेजों को कतरित करने के बाद ही बेचा जाएगा ताकि गोपनीयता बनी रहे.

 

ALSO READ : अभिजीत तिवारी हत्याकांड में तीन अपराधी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी की तलाश जारी

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *