Ranchi : झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन ने जिला बल के आरक्षियों की राज्य स्तरीय वरीयता सूची जल्द से जल्द प्रकाशित करने की अनुरोध किया है. इस संबंध में एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष कर्ण कुमार सिंह और महामंत्री रमेश उरांव ने डीजीपी DGP को पत्र लिखा है. झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन ने पत्र के माध्यम से कहा है कि जिला बल के आरक्षियों की राज्य वरीयता सूची का प्रकाशन काफी लंबे समय से नहीं हुआ है.
पुलिसकर्मियों के बीच असमंजस की स्थिति
सूची के अभाव में पुलिसकर्मियों के बीच अपनी वरीयता और आने वाले समय में होने वाली प्रमोशन को लेकर संशय और असमंजस की स्थिति बनी हुई है. पत्र के माध्यम से एसोसिएशन ने डीजीपी DGP से सादर अनुरोध किया है कि आरक्षियों की राज्य वरीयता सूची को जल्द से जल्द जारी किया जायें. जिससे सभी पुलिसकर्मियों को उनकी सही वरीयता की जानकारी मिल सके और उनका प्रमोशन समय पर सुनिश्चित हो सके.



