Ranchi : झारखंड महिला टी 20 टूर्नामेंट का आयोजन 3 जून से 7 जून तक JSCA ओवल ग्राउंड में किया जाएगा. टूर्नामेंट में राज्य की चार टीमें कोल्हान डायनामोज, छोटानागपुर ब्लास्टर्स, संताल चैलेंजर्स और पलामू वॉरियर्स के बीच मुकाबला होगा. प्रतियोगिता राउंड रॉबिन लीग सह नॉकआउट प्रारूप में खेली जाएगी. लीग चरण के बाद अंक तालिका में शीर्ष दो स्थान हासिल करने वाली टीमें फाइनल में प्रवेश करेंगी.
पहले इस प्रतियोगिता के आयोजन के लिए हजारीबाग का चयन किया गया था. लाइव टेलीकास्ट से जुड़ी तकनीकी चुनौतियों को देखते हुए इसे रांची स्थानांतरित कर दिया गया है.
मैचों का कार्यक्रम
3 जून : सुबह 8 : 00 बजे : कोल्हान डायनामोज बनाम छोटानागपुर ब्लास्टर्स
दोपहर 12 : 30 बजे : संताल चैलेंजर्स बनाम पलामू वॉरियर्स

4 जून : सुबह 8 : 00 बजे : कोल्हान डायनामोज बनाम संताल चैलेंजर्स
दोपहर 12 : 30 बजे : छोटानागपुर ब्लास्टर्स बनाम पलामू वॉरियर्स
6 जून : सुबह 8 : 00 बजे : कोल्हान डायनामोज बनाम पलामू वॉरियर्स
दोपहर 12: 30 बजे : छोटानागपुर ब्लास्टर्स बनाम संताल चैलेंजर्स
7 जून को होगा फाइनल
लीग चरण के सभी मुकाबलों के बाद अंक तालिका में शीर्ष दो स्थान हासिल करने वाली टीमें 7 जून को सुबह 9 : 30 बजे खिताबी मुकाबले में आमने सामने होंगी.
ALSO READ : NTA की व्यवस्थाओं पर उठे सवाल, टेक्निकल गड़बड़ी के कारण 2 घंटे 23 मिनट देर से शुरू हुई ”CUET UG” परीक्षा
