शव बरामद के 12 घंटे बाद भी आरोपी गिरफ्तार नहीं, परिजनों ने सड़क जाम कर किया हंगामा

Koderma: जिले के डोमचांच थाना क्षेत्र के बगड़ो में संदिग्ध अवस्था में शव बरामद होने के 12 घंटे बाद भी आरोपी की...

Koderma: जिले के डोमचांच थाना क्षेत्र के बगड़ो में संदिग्ध अवस्था में शव बरामद होने के 12 घंटे बाद भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने पर मायके वालों ने डोमचांच के कोडरमा-गिरिडीह मार्ग पर शव रखकर लगभग 2 घंटे तक जाम कर दिया. इससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई. परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पुलिस प्रशासन के विरुद्ध जमकर नारेबाजी भी की.

ALSO READ: फेयरमाइन कार्बन्स कोल कंपनी द्वारा मेदिनीनगर में टैंकर से पेयजलापूर्ति की शुरुआत

24 घंटे में गिरफ्तारी के आश्वासन के बाद हटा जाम

परिजनों का कहना था कि घटना के 12 घंटे बीतने के बाद भी पुलिस का हाथ खाली है. घटना की सूचना मिलते ही कोडरमा SDPO और डोमचांच पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और परिजनों को आश्वासन दिया गया कि 24 घंटे के अंदर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा.

समझाने-बुझाने और काफी मशक्कत के बाद जाम हटाया गया. ज्ञात हो कि बीते शुक्रवार डोमचांच थाना क्षेत्र के बगड़ो में एक विवाहिता का संदिग्ध अवस्था में शव बरामद हुआ था और विवाहिता के ससुराल पक्ष के लोग दरवाजा बंद कर फरार हो गए थे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *