Click Here
Click Here
Click Here

रिसेप्शन में शामिल होने जा रहे दो युवक सड़क हादसे में घायल

Gumla : जिले के रायडीह थाना क्षेत्र स्थित सिलम ढलान के पास गुरुवार को सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर...

Gumla : जिले के रायडीह थाना क्षेत्र स्थित सिलम ढलान के पास गुरुवार को सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों की पहचान इमरोज आलम, पिता जलील आलम, निवासी तीजो थाना कुढू तथा सनाउल अंसारी, पिता रहमान अंसारी, निवासी भरनो के रूप में हुई है. बताया गया कि भरनो निवासी सनाउल अंसारी की बहन की शादी बुधवार को संपन्न हुई थी, जबकि गुरुवार को रायबेड़ा में रिसेप्शन कार्यक्रम आयोजित था. इसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दोनों युवक बाइक से भरनो से गुमला होते हुए रायबेड़ा जा रहे थे. इसी दौरान सिलम ढलान के पास बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई, जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए.

Also Read : गिरीडीह के टावर चौक पर झामुमो का धरना, बढ़ती महंगाई और गैस सिलेंडर कीमतों के खिलाफ प्रदर्शन

सदर अस्पताल में चल रहा इलाज

घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से रायडीह पुलिस दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल गुमला पहुंचाई, जहां डॉक्टरों द्वारा उनका उपचार किया जा रहा है. चिकित्सकों के अनुसार प्राथमिक उपचार के बाद कुछ आवश्यक जांच कराई जा रही है. जांच रिपोर्ट आने के बाद दोनों घायलों को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर किया जा सकता है.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *