Lohardaga : उपायुक्त-सह-जिला निर्वाचन पदाधिकारी संदीप कुमार मीना ने मंगलवार को ईवीएम वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया.निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए सीसीटीवी कैमरों की कार्य स्थिति, अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता, डबल लॉक सिस्टम तथा सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की जानकारी ली. उन्होंने वेयरहाउस में प्रवेश एवं निकासी पंजी का भी निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए. इस अवसर पर उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रमोद दास, विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि एवं निर्वाचन कार्यालय के कर्मी उपस्थित थे.
Also Read : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से रांची के सात वर्षीय बाल तैराक इशांक सिंह ने की मुलाकात, सीएम ने किया सम्मानित

