Click Here
Click Here
Click Here

JPSC मेन्स परीक्षा के लिए आज से आवेदन शुरू, 2204 अभ्यर्थी देंगे 18 जुलाई से परीक्षा

Ranchi: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने संयुक्त सिविल सेवा मुख्य (मेन्स) परीक्षा-2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. प्रीलिम्स...

Ranchi: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने संयुक्त सिविल सेवा मुख्य (मेन्स) परीक्षा-2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. प्रीलिम्स परीक्षा में सफल हुए 2204 अभ्यर्थी अब 18 जुलाई से 20 जुलाई 2026 तक आयोजित होने वाली मेन्स परीक्षा में शामिल होंगे. आयोग की ओर से जारी नोटिस के अनुसार, मेन्स परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन 3 जुलाई 2026 से शुरू हो गया है. इच्छुक अभ्यर्थी 9 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं.

तीन दिनों तक चलेगी मेन्स परीक्षा

JPSC की ओर से जारी परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार मेन्स परीक्षा तीन दिनों में आयोजित होगी.

18 जुलाई 2026

  • प्रथम पाली (10:00 बजे से 1:00 बजे तक) – पेपर-I
  • द्वितीय पाली (2:30 बजे से 5:30 बजे तक) – पेपर-II

19 जुलाई 2026

  • प्रथम पाली – पेपर-III
  • द्वितीय पाली – पेपर-IV

20 जुलाई 2026

  • प्रथम पाली – पेपर-V

ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

मेन्स परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को JPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन करना होगा. इसके बाद रजिस्ट्रेशन नंबर/यूजर आईडी और पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन कर JPSC Combined Civil Services Mains Examination के लिंक पर क्लिक करें. मांगी गई व्यक्तिगत, शैक्षणिक और परीक्षा केंद्र संबंधी जानकारी भरें. निर्धारित प्रारूप में फोटो, हस्ताक्षर और अन्य आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें. यदि शुल्क लागू हो तो ऑनलाइन भुगतान करें. सभी विवरणों की जांच करने के बाद आवेदन सबमिट करें और कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड कर सुरक्षित रख लें.

Read Also: रेसिंग कारों में एथेनॉल का इस्तेमाल बेहतर, E 20 में बिना तैयारी सरकार आगे नहीं बढ़ेगी – हरदीप सिंह पुरी

आवेदन करते समय इन बातों का रखें ध्यान

आयोग ने अभ्यर्थियों को आवेदन भरते समय विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है. नाम, जन्मतिथि, श्रेणी और अन्य विवरण प्रीलिम्स आवेदन के अनुरूप ही भरें. शैक्षणिक जानकारी सही दर्ज करें तथा परीक्षा केंद्र सोच-समझकर चुनें, क्योंकि बाद में बदलाव की अनुमति नहीं मिल सकती. फोटो, हस्ताक्षर और दस्तावेज निर्धारित साइज एवं फॉर्मेट में ही अपलोड करें. आवेदन जमा करने से पहले पूरे फॉर्म की अच्छी तरह जांच कर लें और कन्फर्मेशन पेज का प्रिंट या पीडीएफ सुरक्षित रखें.

2204 अभ्यर्थियों ने प्रीलिम्स किया पास

गौरतलब है कि JPSC संयुक्त सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 19 अप्रैल 2026 को आयोजित की गई थी. आयोग ने हाल ही में इसका परिणाम जारी किया, जिसमें कुल 2204 अभ्यर्थी मेन्स परीक्षा के लिए सफल घोषित किए गए हैं. इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से राज्य में 103 पदों पर नियुक्ति की जाएगी.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *