Ranchi. सोशल मीडिया पर झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य (लिखित) प्रतियोगिता परीक्षा-2025 (विज्ञापन संख्या-01/2026) को अगले आदेश तक स्थगित किए जाने का एक नोटिफिकेशन तेजी से वायरल किया जा रहा है. वायरल नोटिफिकेशन में दावा किया जा रहा है कि आयोग ने परीक्षा स्थगित कर दी है. हालांकि, JPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर ऐसी कोई सूचना जारी नहीं की गई है.
वायरल नोटिफिकेशन में क्या दावा
वायरल नोटिफिकेशन में कहा गया है कि झारखंड लोक सेवा आयोग ने झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य (लिखित) प्रतियोगिता परीक्षा-2025 को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया है.
25 से 27 जुलाई तक होनी है परीक्षा
आयोग द्वारा पूर्व में जारी कार्यक्रम के अनुसार मुख्य परीक्षा 25 जुलाई, 26 जुलाई और 27 जुलाई को रांची जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित होनी है.
आधिकारिक वेबसाइट पर नहीं है कोई सूचना
फिलहाल JPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर परीक्षा स्थगित किए जाने संबंधी कोई प्रेस विज्ञप्ति या नोटिफिकेशन उपलब्ध नहीं है. ऐसे में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे नोटिफिकेशन की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
अभ्यर्थियों से अपील
अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी वायरल संदेश या नोटिफिकेशन पर भरोसा करने से पहले JPSC की आधिकारिक वेबसाइट और आयोग के आधिकारिक माध्यमों से जानकारी की पुष्टि अवश्य करें. किसी भी नई सूचना या बदलाव की स्थिति में आयोग द्वारा आधिकारिक रूप से जानकारी जारी की जाएगी.
