Ranchi: झारखंड को पांच साल के लंबे इंतजार के बाद अपना नया लोकायुक्त मिल गया है . झारखंड उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायामूर्ति अमिताभ कुमार गुप्ता मंगलवार, 21 अप्रैल को पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे .
शपथ समारोह का आयोजन
लोकभवन में सुबह 11:30 बजे राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार उन्हें शपथ दिलाएंगे . इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित कई दिग्गज और न्यायिक क्षेत्र की हस्तियां मौजूद रहेंगी.
इसे पढ़ें: गैंगस्टर विकास तिवारी की जमानत याचिका हाईकोर्ट से खारिज
तुरंत संभालेंगे पदभार
शपथ के तुरंत बाद जस्टिस गुप्ता पदभार ग्रहण करेंगे, जिससे लोकायुक्त कार्यालय में पांच वर्षों से पसरा सन्नाटा अब न्याय की गूंज में बदलेगा.
न्यायिक अनुभव और प्रमुख जिम्मेदारियां
1997 से न्यायिक सेवा में रहे जस्टिस गुप्ता बहुचर्चित चारा घोटाला की सुनवाई और झारखंड विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं.
