Click Here
Click Here
Click Here

खूंटी पुलिस का ‘ऑपरेशन शिकंजा’: बस स्टैंड से दबोचा गया PLFI का सक्रिय उग्रवादी, मिट्टी के नीचे छिपा था हथियारों का राज!

Khunti/Torpa: झारखंड में उग्रवाद के खिलाफ चल रही कार्रवाई के बीच खूंटी पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने...

Khunti/Torpa: झारखंड में उग्रवाद के खिलाफ चल रही कार्रवाई के बीच खूंटी पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने PLFI संगठन के सक्रिय सदस्य राजेश महतो उर्फ राजेश यादव को फिल्मी अंदाज में गिरफ्तार किया. गिरफ्तारी उस वक्त हुई जब आरोपी तोरपा बस स्टैंड के पास संदिग्ध अवस्था में घूम रहा था और किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के फिराक में था. सूत्रों के मुताबिक, पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि PLFI से जुड़ा एक सक्रिय उग्रवादी खूंटी क्षेत्र में आने वाला है. सूचना मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, तोरपा के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया. इसके बाद इलाके में सघन छापेमारी अभियान शुरू किया गया.

यह भी पढ़ें: 1 करोड़ बोनस की खबर पर बोले राकेश बेदी, “मीम वाले पैसे भी मुझे मिलने चाहिए

मिट्टी के नीचे छिपाकर रखा गया हथियारों का जखीरा बरामद

पुलिस टीम जब तोरपा-तपकारा रोड स्थित बस स्टैंड के पास पहुंची तो एक युवक संदिग्ध हरकत करते दिखा. पुलिस ने आवाज देकर रोकने की कोशिश की, लेकिन वह भागने लगा. जवानों ने पीछा कर उसे दबोच लिया. पूछताछ में उसने अपना नाम राजेश महतो उर्फ राजेश यादव बताया. इसके बाद जो खुलासा हुआ, उसने पुलिस टीम को भी चौंका दिया. आरोपी की निशानदेही पर ग्राम कटमकुकू स्थित एक निर्माणाधीन मकान में मिट्टी के नीचे छिपाकर रखा गया हथियारों का जखीरा बरामद किया गया.

बरामद सामान

01 देशी पिस्टल
7.65 एमएम के 02 जिंदा कारतूस
02 PLFI पर्चा
03 मोबाइल फोन
01 छोटा बैग

यह भी पढ़ें: मानवता का महासंगम: धुर्वा में गूंजी शहनाई, News Wave Jharkhand ने उपहार और आशीष से संवारा 72 जोड़ों का संसार

कई मामलों में पहले से था वांछित

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी के खिलाफ खूंटी, बेड़ो और तोरपा थाना क्षेत्रों में कई गंभीर मामले दर्ज हैं. इनमें आर्म्स एक्ट, CLA एक्ट और उग्रवादी गतिविधियों से जुड़े केस शामिल हैं. आरोपी का नाम पहले भी NIA केस में सामने आ चुका है.

पुलिस टीम की बड़ी कामयाबी

इस पूरे ऑपरेशन में SDPO तोरपा, खूंटी पुलिस, तकनीकी शाखा और विभिन्न थाना प्रभारियों की संयुक्त टीम शामिल थी. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह गिरफ्तारी क्षेत्र में उग्रवादी नेटवर्क को कमजोर करने की दिशा में बड़ी सफलता है.

इलाके में बढ़ी चौकसी

गिरफ्तारी के बाद खूंटी और आसपास के इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. पुलिस अब आरोपी के अन्य साथियों और नेटवर्क की तलाश में जुट गई है.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *