कोडरमा: अस्पताल पहुंचने से पहले हादसा, ई-रिक्शा पलटने से गर्भवती महिला-बच्चे समेत तीन जख्मी

Koderma: जिले के सदर थाना क्षेत्र के वसुंधरा पेट्रोल पंप के समीप रविवार शाम एक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया. हादसे में...

Koderma
प्रसव के लिए अस्पताल जा रही गर्भवती महिला हादसे का शिकार

Koderma: जिले के सदर थाना क्षेत्र के वसुंधरा पेट्रोल पंप के समीप रविवार शाम एक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया. हादसे में गर्भवती महिला समेत तीन लोग घायल हो गए. सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल कोडरमा पहुंचाया गया.

गर्भवती पत्नी को प्रसव के लिए अस्पताल ले जा रहा था पति

मिली जानकारी के अनुसार घोरथंबा निवासी मो. मुख्ताज अंसारी (32 वर्ष), अपनी गर्भवती पत्नी रौशन और बच्चे फरहान अंसारी को लेकर सदर अस्पताल कोडरमा जा रहे थे. इसी दौरान ई-रिक्शा चालक गलत दिशा में वसुंधरा पेट्रोल पंप की ओर चला गया.

घुमाने के दौरान अनियंत्रित होकर पलटा ई-रिक्शा

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पेट्रोल पंप के पास ई-रिक्शा को मोड़ने के दौरान वाहन अनियंत्रित हो गया और पलट गया. हादसे में ई-रिक्शा सवार मुख्ताज अंसारी, उनकी गर्भवती पत्नी रौशन और बच्चे फरहान को चोट लगी.

घायलों को अस्पताल पहुंचाकर फरार हुआ चालक

घटना के बाद आसपास के लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया. बताया जा रहा है कि ई-रिक्शा चालक भी घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की, लेकिन इसके बाद वह मौके से फरार हो गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

ALSO READ: जमशेदपुर: श्रृंगार रस की कवयित्री अंकिता सिन्हा की गजलों और कविताओं से गूंजा कुश भवन का प्रेक्षागृह, दर्शक हुए मंत्रमुग्ध

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *