चक्रधरपुर: 29 जुलाई को मनाया जाएगा गुरु पूर्णिमा महोत्सव, साईं मंदिर में होंगे विशेष आयोजन

Chakradharpur: श्री शिरडी साईं भक्त मंडल, चक्रधरपुर द्वारा आगामी 29 जुलाई 2026 (बुधवार) को श्री साईं देवस्थान, शीतला मंदिर के समीप गुरु...

Shri Sai Devasthan
श्री साईं देवस्थान

Chakradharpur: श्री शिरडी साईं भक्त मंडल, चक्रधरपुर द्वारा आगामी 29 जुलाई 2026 (बुधवार) को श्री साईं देवस्थान, शीतला मंदिर के समीप गुरु पूर्णिमा महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा. गुरु पूर्णिमा साईं भक्तों के लिए विशेष महत्व का पर्व है, जिसे देशभर के साईं मंदिरों में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाता है. आयोजन समिति ने बताया कि महोत्सव के अवसर पर प्रातः काल से ही विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन होगा. सुबह 6:00 बजे काकड़ आरती, 8:30 बजे श्री गणेश पूजन, घट स्थापना, नवग्रह पूजन, श्री सत्यनारायण भगवान की कथा एवं अन्य वैदिक अनुष्ठान संपन्न होंगे. इसके पश्चात बाबा का अभिषेक, महाआरती एवं महाप्रसाद वितरण किया जाएगा.

बाबा की पालकी यात्रा 

समिति ने बताया कि दोपहर एवं सायंकाल में बाबा की पालकी यात्रा, भव्य श्रृंगार, संध्या आरती तथा भजन-कीर्तन का आयोजन होगा. कार्यक्रम में रांची की सुप्रसिद्ध भजन गायिका सुमकी रॉय अपनी भक्तिमय प्रस्तुति देंगी. श्री शिरडी साईं भक्त मंडल ने सभी साईं भक्तों एवं श्रद्धालुओं से परिवार सहित गुरु पूर्णिमा महोत्सव में शामिल होकर साईं बाबा का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है. आयोजन को लेकर मंदिर परिसर में व्यापक तैयारियां की जा रही हैं और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है.

यह भी पढ़ें: कोडरमा: अस्पताल पहुंचने से पहले हादसा, ई-रिक्शा पलटने से गर्भवती महिला-बच्चे समेत तीन जख्मी

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *